Tej Pratap Yadav Arrest: NEET पेपर लीक के खिलाफ स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट में शामिल JJD चीफ तेज प्रताप यादव को पुलिस ने पिछले शनिवार रात (25 जुलाई, 2026) को गिरफ्तार कर लिया और ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया. गिरफ्तारी के बाद तेजस्वी यादव आज (रविवार) पटना पहुंचे और घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
तेजस्वी यादव ने कहा, “हम पेपर लीक के खिलाफ प्रोटेस्ट करने वाले सभी स्टूडेंट्स को धन्यवाद देते हैं. उन्होंने बेहतर भविष्य के लिए लड़ाई लड़ी. विपक्षी पार्टियों ने भी उनका साथ दिया. हम भी इस लड़ाई में शामिल हुए.”
तेजस्वी यादव ने कहा, “सवाल यह उठता है कि कल (शनिवार) जो समझौता हुआ था कि इस आंदोलन में शामिल सभी लोगों के खिलाफ दर्ज केस वापस लिए जाएंगे, चाहे यह किसी भी राज्य में हुआ हो… बिहार लोकतंत्र की जननी है… बिहार देश को रास्ता दिखाता है… जिस तरह से बिहार के हर जिले में सरकार और पुलिस ने काम किया, सैकड़ों छात्रों को हिरासत में लिया गया, और झूठे आरोपों के तहत केस दर्ज किए गए. जब यह तय हुआ था कि सभी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस वापस लिए जाएंगे, तो बिहार में जबरदस्ती केस दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें जेल में डाला जा रहा है…”
“…तो हम विरोध करेंगे”
तेजस्वी यादव ने कहा, “हमारे कई MLA गिरफ्तार किए गए. CPI(ML) MLA सौरभ को गिरफ्तार किया गया. हमारे बड़े भाई तेज प्रताप को गिरफ्तार किया गया और चार्ज लगाए गए. हम रिक्वेस्ट नहीं कर रहे हैं, बल्कि चेतावनी दे रहे हैं कि जो लोग जेल में बंद हैं, यानी छात्र, उनके खिलाफ केस वापस लिए जाएं. उन्हें रिहा किया जाए. अगर ऐसा नहीं किया गया, तो हम एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे.”
तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री को उनके चेहरे पर वोट नहीं मिले… न ही उनके काम पर वोट मिले… वह एक गली के गुंडे हैं. दुर्भाग्य से, पुलिस को भी गुंडे बना दिया गया. कल छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाई गईं…”