Home > देश > एक्टर विजय की गर्लफ्रेंड के खिलाफ की टिप्पणी, उदयनिधि स्टालिन को उठा ले गई पुलिस

एक्टर विजय की गर्लफ्रेंड के खिलाफ की टिप्पणी, उदयनिधि स्टालिन को उठा ले गई पुलिस

Udhayanidhi Stalin Detain: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' ने अभिनेत्री तृषा कृष्णन के खिलाफ विपक्ष के नेता की टिप्पणी को लेकर पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद DMK नेता उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में ले लिया गया.

By: Sohail Rahman | Last Updated: August 4, 2026 11:44:50 AM IST



Udhayanidhi Stalin Detain: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ ने अभिनेत्री तृषा कृष्णन के खिलाफ विपक्ष के नेता की टिप्पणी को लेकर पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद DMK नेता उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में ले लिया गया. तंजावुर में TVK की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट महिला विंग की ऑर्गनाइजर एस. भैरवी ने तंजावुर ईस्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

तमिलनाडु पुलिस ने तंजावुर में उस घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया था जहां डीएमके नेता ठहरे हुए थे.

जनसभा के दौरान कही थीं ये बातें

खबरों के मुताबिक, स्टालिन ने कावेरी जल विवाद पर तंजावुर में एक जनसभा के दौरान ये बातें कही थीं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तमिलनाडु के विपक्ष के नेता (LoP) की बात तब बीच में रोक दी गई जब भीड़ के एक हिस्से ने ‘तृषा-तृषा’ के नारे लगाने शुरू कर दिए. उन्होंने थोड़ी देर के लिए बात रोकी और कहा कि पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए और फिर साफ किया कि वह कावेरी (नदी) की बात कर रहे थे.

यह भी पढ़ें –  क्या भारत में भी होने वाला था नेपाल जैसा हिंसक प्रदर्शन, Gen Z प्लान का खुलासा; पहुंच गए थे 2500 क्रिमिनल

टीवीके ने लगाया ये आरोप

हालांकि, न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, टीवीके ने आरोप लगाया है कि उदयनिधि स्टालिन ने तृषा के नारों का जवाब एक अश्लील और दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी से दिया. शिकायत में स्टालिन और डीएमके आईटी विंग के अधिकारियों पर जानबूझकर महिलाओं का अपमान करने और अभिनेत्री व आम महिलाओं को मानसिक तनाव देने का आरोप लगाया गया है. इसमें यह भी कहा गया है कि एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली पार्टी ने जानबूझकर इस घटना का 2 मिनट से ज्यादा लंबा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया, जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें – पीएम मोदी ने जिस लड़की को किया माफ, उसे मिल रही दुष्कर्म की धमकी; NCR में लोगों ने किया किराये पर घर देने से इन्कार

Advertisement