Tamil Nadu Exit Poll 2026: तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में चुनाव के बाद एग्जिट पोल के आंकडे सामने आ चुके हैं. जिसमें एक बार फिर से एक बार फिर सत्तारूढ़ खेमे की वापसी होती हुई नजर आ रही है. चाणक्य स्ट्रैटेजीज के सर्वे के अनुसार, सत्ता पक्ष SPA (DMK+) गठबंधन को साफ बहुमत मिलती हुई नजर आ रही है. जबकि विपक्षी दल AIADMK पिछे नजर आ रहा है. यानी एक बार फिर से राज्य की राजनीति में स्टालिन एक बार फिर से वापसी करते नजर आ रहे हैं.
किस पार्टी को मिल रही बहुमत?
Chanakya Strategies एग्जिट पोल के मुताबिक, DMK के नेतृत्व वाले SPA गठबंधन को 145 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. बता दें कि, यह आंकडा बहुमत 118 सीटों से काफी ज्यादा मिलता हुआ नजर आ रहा है. जिससे साफ संकेत मिल राह है कि मौजूदा सरकार को फिर से जनता का विश्वास मिल गया है. SPA (DMK+) को 42 से 46 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. जो राज्य में उसकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है.
AIADMK को मिल रही बड़ी चुनौती
मुख्य विपक्षी दल AIADMK को 50 से 65 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. यह स्थिति पार्टी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है, क्योंकि वह सत्ता से दूर रह सकती है. वोट शेयर के स्तर पर AIADMK को 36 से 40 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. इससे साफ होता है कि पार्टी का वोट बैंक अभी भी मौजूद है, लेकिन सीटों में बदलने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, संगठन और गठबंधन रणनीति की कमजोरी इसका महत्वपूर्ण कारण हो सकता है.
TVK ने खींचा ध्यान
इस चुनाव की बात करें, तो एक्टर विजय की पार्टी TVK रही, जिसने पहली बार चुनावी मैदान में उतरकर खूब सुर्खियां बटोरी. एग्जिट पोल में TVK को 13 से 18 सीटें मिल सकती हैं. वोट शेयर की बात करें तो पार्टी को 12 से 16 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. जो किसी नई पार्टी के लिए बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है. अन्य दलों के खाते में 5 से 8 सीटें मिल सकती है.