Tamil Nadu Assembly Election Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सामने आए ताजा रुझानों ने सियासी समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं. इस बार मुकाबला सिर्फ पुराने दलों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक्टर विजय की पार्टी TVK ने एंट्री करते ही चुनाव को रोमांचक बना दिया है. रुझान साफ बताते हैं कि राज्य की राजनीति में एक नई ताकत उभरकर सामने आ रही है.
रुझानों के मुताबिक, TVK करीब 103 सीटों पर आगे चल रही हैं,यह आंकड़ा चौंकाने वाला है, क्योंकि एक नई पार्टी सीधे सत्ता के करीब पहुंचती नजर आ रही है. अगर यह रुझान अंत तक बरकरार रहता है, तो राज्य में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है.
AIADMK+ पिछड़ती नजर आई
रुझानों में AIADMK+ गठबंधन की स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है. यह खेमे को करीब 72 सीटों पर आगे है. इसमें बीजेपी समेत अन्य सहयोगी दल शामिल हैं, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि इस बार विपक्ष मजबूत चुनौती देने में सफल नहीं रहा.
CM फेस पर भी ‘थलापति’ आगे
मुख्यमंत्री के तौर पर लोगों की पसंद में भी विजय ने बढ़त बनाई है. सर्वे के अनुसार:
- विजय को करीब 37% लोगों का समर्थन
- एम.के. स्टालिन को 35% समर्थन
- ई.के. पलानीस्वामी को 22%
- के. अन्नामलाई को केवल 2%
ये आंकड़े दिखाते हैं कि जनता के बीच विजय की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है.
नई राजनीति की आहट
इन आंकड़ों से साफ है कि तमिलनाडु की राजनीति अब दो दलों के इर्द-गिर्द नहीं घूम रही. विजय की TVK ने एक मजबूत तीसरे विकल्प के तौर पर अपनी जगह बना ली है.हालांकि अंतिम नतीजे मतगणना के दिन ही तय करेंगे कि सत्ता किसके हाथ में जाएगी, लेकिन फिलहाल तस्वीर यही है कि राज्य की राजनीति एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है,जहां पुराने समीकरण टूट रहे हैं और नए समीकरण बन रहे हैं
चुनाव आयोग के अनुसार (Election Commission of India)
चुनाव आयोग के अनुसार TVK अब तक करीब 71 सीटों पर आगे चल रही हैं.