West Bengal politics 2026 : पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी राज्य में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ वाला मॉडल लागू करते नजर आ रहे हैं. सीएम का पद संभालने के बाद पहली बार सीएमओ ‘नवन्ना’ पहुंचने के बाद सुवेंदु ने अपनी कुर्सी पर भगवा रंग का तौलिया लगवाया, जिसके बाद वह कुर्सी पर बैठे. भगवा आसन पर बैठने के बाद सुवेंदु अधिकारी सरकार की तरफ से सख्त आदेश सामने आया है. राज्य सरकार सड़कों पर नमाज पढ़ने वालों पर सख्त एक्शन लेने पर विचार कर रहा है.
भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक अर्जुन सिंह ने हाल ही में एक टीवी चैनल को इंटरव्यू में कहा कि ‘सड़क किनारे नमाज पढ़ने पर रोक लगाई जाएगी. सड़कों पर नमाज पढ़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘एडमिनिस्ट्रेशन ने पब्लिक ऑर्डर, गैर-कानूनी कामों और सड़कों पर धार्मिक जमावड़े समेत सभी मामलों पर सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे.’
‘सड़क पर नहीं मस्जिद पर पढ़ें नमाज’
अर्जुन सिंह ने कहा कि ‘सीएम ने कैबिनेट मीटिंग में कई आदेश दिए हैं. सड़क पर किसी को नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी. उन्हें मस्जिद में नमाज पढ़ने दें, लेकिन सड़कों पर नमाज पढ़ना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’. उन्होंने इशारा किया कि सरकार पाबंदियों को लागू करते समय कानूनी निर्देशों का हवाला देगी. बता दें कि, पिछले साल मिनिस्ट्री ऑफ डिफ़ेंस की रेड रोड पर ईद की नमाज़ विवाद का विषय बन गई थी. जब आर्मी ने शुरू में मिलिट्री इस्तेमाल का हवाला देते हुए नमाज की इजाजत देने से मना कर दिया था.’ हालांकि, कुछ दिनों बाद आर्मी ने ईद-उल-अज़हा की नमाज़ के लिए अपने ट्रेनिंग शेड्यूल में बदलाव करने का फैसला किया था.
मवेशी तस्करी पर भी होगी सख्ती
भाजपा सरकार ने कहा था कि वह मवेशियों की तस्करी और पत्थरबाज़ी की घटनाओं पर सख्ती अपना रही है. ये दो मुद्दे भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान भी कई बार उठाए थे. क्या नई सरकार में जानवरों की तस्करी जारी रहेगी? के सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘जो भी तस्कर जानवरों की तस्करी करते पकड़े गए, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पत्थरहबाजी की इजाजत नहीं दी जाएगी. यह बयान पश्चिम बंगाल प्रशासन की तरफ से जानवरों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए निर्देश जारी करने के बाद बयान आया है. जो भाजपा का लंबे समय से चला रहा मुद्दा है. सोमवार, को पुलिस अधिकारियों को बिना इजाज़त वाले जानवरों के बाज़ारों को तुरंत बंद करने का निर्देश दिया गया था. तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए दूसरे संवेदनशील इलाकों पर भी कड़ी निगरानी रखी गई थी.
योगी की राह पर सुवेंदु अधिकारी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लंबे समय से अपनी कुर्सी पर भगवा तौलिया रखकर बैठते रहे हैं. अब पश्चिम बंगाल सचिवालय नवान्न में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की कुर्सी पर भी भगवा तौलिया नजर आने के बाद इसकी तुलना योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से की जा रही है. राज्य प्रशासन के प्रमुख केंद्र नवान्न में सामने आया यह दृश्य सिर्फ एक औपचारिक तस्वीर भर नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे नई सरकार की वैचारिक सोच और राजनीतिक पहचान के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भगवा रंग की मौजूदगी इस बात का संकेत मानी जा रही है कि सरकार अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता को खुलकर प्रदर्शित करना चाहती है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार पहले से ही सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है और सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति धार्मिक जमावड़ों पर रोक लागू है.