Jayalalithaa vs Vijay Thalapathy: सिनेमाई दुनिया में कमाल करने के बाद एक्टर विजय ने बीते दो साल पहले राजनीति की दुनिया में कदम रखा था. और बेहद की कम समय में वह तमिलनाडु में सबसे चर्चित राजनेता बन गए हैं. उनकी पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इतिहास रच दिया और डीएमके और एआईएडीएमके को धूल चटा दी. लेकिन आपको पता है कि जयललिता भी फिल्मी दुनिया से निकलकर राजनीति में आईं और छा गई थी. इतना ही नहीं, उन्होंने सीएम तक का सफर तय किया था. क्या है दोनों में समनताएं? और कैसे शुरू हुआ उनका पॉलिटिकल करियर.
कैसे शुरू हुआ जयललिता का राजनीतिक करियर?
जयललिता ने कई साल फिल्मी दुनिया में काम किया. इसके बाद उन्होंने साल 1982 में राजनीतिक दुनिया में कदम रखा. जयललिता 5 जून, 1982 को एआईएडीएमके में शामिल हुईं. उन्होंने बताया था कि मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन ने उन्हें राजनीति में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. एक्ट्रेस-पॉलिटिशयन ने ‘ पेनिन पेरुमै ‘ (महिलाओं की महानता) विषय पर अपना पहला भाषण दिया. इसके बाद वह लोगों के बीच प्रचलित होने लगीं. उस वक्त वह मात्र 34 साल की थीं. फिर 1983 में वह एआईएडीएमके की प्रचार सचिव बनीं.
छह बार बनीं मुख्यमंत्री
1984 से 1989 तक जयललिता राज्यसभा की सदस्य रहीं. उन्हें पार्टी के संसदीय समूह की उपनेता भी चुना गया. जयललिता ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के रूप में कई बार कार्यभार संभाला, जिसकी शुरुआत 1991 में हुई जब एआईएडीएमके ने राज्य विधानसभा चुनावों में भारी जीत हासिल की और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस पार्टी) के साथ गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया. असफलताओं के बावजूद वापसी करने की उनकी क्षमता उनकी विशेषता थी. वे 2001, 2002, 2011, 2015 और 2016 में सत्ता में लौटीं और तमिलनाडु के इतिहास में छह बार मुख्यमंत्री बनने वाली एकमात्र मुख्यमंत्री बनीं.
विजय ने दिखाया दम
तमिल सुपरस्टार विजय थलापति, जिनका वास्तविक नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है. फिल्मी दुनिया कमें कमाल करने के बाद एक्टर विजय ने फरवरी 2024 में अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कज़गम की स्थापना की थी. महज दो साल तीन महीने के भीतर ही, मई 2026 में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में उनकी पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आई. इस तेज़ उभार के साथ विजय ने राजनीति में भी ‘थलापति’ की छवि कायम कर ली है. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. 51 साल की उम्र में उनका यह सफर एक नई राजनीतिक कहानी लिखता नजर आ रहा है.
विजय के चुनावी मुद्दे
अभिनेता विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार मुक्त शासन, युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए 1,000 रुपये की मासिक सहायता और सहकारी कृषि ऋण माफी जैसे प्रमुख वादों के साथ द्रविड़ राजनीति में बदलाव का मुद्दा उठाया. उनकी पार्टी ने राज्य के पारंपरिक दो-दलीय शासन के खिलाफ एक मजबूत विकल्प पेश किया है.
ये भी पढ़ें: अगर विजय थलापति नहीं तो तमिलनाडु में कौन रहता दमदार सीएम उम्मीदवार? किसकी बनती बहुमत से सरकार
क्या जयललिता और विजय में है कोई समानता?
आपको बता दें कि विजय और जयललिता की राजनीति में एक समानता ये नजर आती हैं कि दोनों ने महिलाओं को सबसे आगे किया. यानी उनकी मूलभूत समस्याओं और विकास पर ध्यान केंद्रित किया.