Home > देश > सिक्किम के निर्माणाधीन टनल में जोरदार हादसा! भूस्खलन के बाद गैस लीक; 7 की मौत कई लोगों के फंसे होने की आशंका

सिक्किम के निर्माणाधीन टनल में जोरदार हादसा! भूस्खलन के बाद गैस लीक; 7 की मौत कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Sikkim Landslide: सिक्किम के निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन के कारण कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है.

By: Sohail Rahman | Published: July 21, 2026 8:01:10 AM IST



Sikkim Landslide Gas Leak: सिक्किम के निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन की वजह से बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है. जिसको लेकर अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम में एक टनल (सुरंग) बनाने वाली जगह पर लैंडस्लाइड (भूस्खलन) से हुए नुकसान और गैस लीक के बाद सात शव बरामद किए गए हैं. इसके अलावा, अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 20 और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीमें बचाव और तलाशी अभियान चला रही हैं.

यह घटना सोमवार को दोपहर 3.09 बजे साउथ सिक्किम की समरडुंग टनल में हुई. पटेल इंजीनियरिंग यहां तीस्ता स्टेज VI हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का एक हिस्सा बना रही है.

भूस्खलन की वजह से रास्ता हुआ बंद

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टनल के अंदर लैंडस्लाइड से रास्ता बंद हो गया और कई वर्कर फंस गए. मीथेन गैस लीक होने की आशंका के कारण बचाव कार्य और मुश्किल हो गया, जिससे प्रभावित हिस्से तक कर्मचारियों का पहुंचना असुरक्षित हो गया. NDRF के साथ-साथ स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF), सिक्किम पुलिस और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीमों को भी मौके पर तैनात किया गया है. अधिकारियों ने बचाव अभियान में आसानी के लिए इलाके में ट्रैफिक मूवमेंट को भी रेगुलेट किया है.



यह भी पढ़ें – Mumbai: चलती लोकल में मौत से आमना-सामना! ब्रिज के पिलर में फंसी महिला की साड़ी; रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

डीएम ने क्या कहा?

नामची की डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर अनूपा टमलिंग ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने सिलीगुड़ी और पाकयोंग की बचाव टीमों और SDRF को अलर्ट कर दिया था. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि घटना दोपहर करीब 3.09 बजे हुई. फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों ने बिना सुरक्षा उपकरणों के टनल में घुसने की दो बार कोशिश की, लेकिन खतरनाक हालात के कारण उन्हें लौटना पड़ा. इसके अलावा, टमलिंग ने जानकारी देते हुए बताया कि टनल में जाने वाली पहली NDRF टीम को उन फायर एंड इमरजेंसी सर्विस कर्मचारियों को बाहर निकालना पड़ा जिन्होंने शुरुआती बचाव की कोशिश की थी. बाद में NDRF की दूसरी टीम टनल में गई और बचाव अभियान जारी है.

यह भी पढ़ें – Himachal Pradesh School Holidays Rainfall: हिमाचल के इन 4 जिलों में बंद हुए स्कूल-कॉलेज, परीक्षाएं स्थगित

Advertisement