Bihar News: एक नवविवाहित जोड़े के लिए अपनी शादी उस समय बुरा सपना बन गई, जब वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र के मलिकापुर ईंट भट्ठा के पास रविवार रात दर्जनों हथियारबंद बदमाशों ने चारपहिया वाहनका इस्तेमाल करके बारातियों के साथ मारपीट की और दुल्हन के तकरीबन डेढ़ लाख के गहनें व स्कॉर्पियों लूटकर फरार हो गए.
जानकारी के अनुसार हमले के दौरान दूल्हा अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा. लेकिन दूल्हे के चचरे बहनोई रामक़ृष्ण कुमार और सूरज कुमार जिन्हें आज्ञात बदमाशों ने बुरी तरह पीटा को गंभीर चोटें आई है. घायलों को नजदीकी अस्पताल प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ता कराया गया है.
कंगना घाट से सैदाबाद था बारात का रुख
सूत्रों के अनुसार पटना जिले के कंगन घाट से बारात राघोपुर थाना क्षेत्र के सैदाबाद निवासी भोला राय के यहां जा रही थी. तकरीबन रात करीब 11 बजे रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के भरत चौक के पास से सफारी गाड़ी और बाइक सवार बदमाशों ने बारात का पीछा शुरू कर दिया. घबराए बारातियों ने लोहा पुल होते हुए सैदाबाद की ओर न जाकर मलिकपुर ईट भट्ठा की तरफ जाना उचित समझा. पर अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक करने के बाद बारातियों पर हमला बोल दिया.
ओवरटेक कर रोका, बारातियों से की मारपीट
बदमाशों ने भट्ठा के पास गाड़ी ओवरटेक कर रोक दी और पिस्तौल व फाइटर से बारातियों पर हमला कर दिया. यूं हथियारों से लैश बदमाशों को देखकर बाराती हक्का बक्का रह गए. इन सबके बीच दूल्हा गाड़ी से अपनी जान बचाकर भाग निकला. गाड़ी में सवार दूल्हें के चचेरे बहनोई रामकृष्ण कुमार और सूरज कुमार को बुरी तरह पीटा गया.
बदमाश लड़की के डेढ़ लाख से अधिक के सोने के जेवर, दोनों का सोने का बजरंगबली लॉकेट और उजाला रंग की स्कॉर्पियो लूटकर फरार हो गए.
गाड़ी साइड करने के विवाद में हुई मारपीट, कहा थानाध्यक्ष ने
इस संबंध में राघोपुर थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गाड़ी साइड करने के विवाद में मारपीट हुई है. जबकि बारातियों के अनुसार बदमाश भरत चौक से पीछा कर रहे थे. बदमाशों से बचने के लिए गाड़ी मलिकपुर की तरफ मोड़ी गई, लेकिन बदमाशों ने घेरकर लूटपाट की. घायल रामकृष्ण कुमार ने बताया कि बुद्धू राय के लड़के की बारात सैदाबाद जा रही थी. 15 से 20 की संख्या में आए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. पीड़ित व्यक्ति के द्वारा जानकारी के अनुसार मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.