West Bengal Polls: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार (02 मई, 2026) को सुबह 7 बजे से 15 मतदान केंद्रों पर फिर वोट डाले जा रहे हैं. भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, ये सभी 15 मतदान केंद्र दक्षिण 24 परगना जिले में आते हैं. यह आदेश चुनावी धांधली की खबरों के बाद दिया गया है.
कहां-कहां हो रही दोबारा वोटिंग
मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ है और शाम 6 बजे तक चलेगा. इन 15 मतदान केंद्रों में 143-डायमंड हार्बर एसी के चार और 142-मगराहाट पश्चिम एसी के 11 मतदान केंद्र शामिल हैं. बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग की ओर से यह फैसला मतदान के दौरान मिली शिकायतों और अनियमितताओं की रिपोर्ट के आधार पर लिया है. जिन बूथों पर गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी.
|
यहां पर बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दोनों चरणों की वोटिंग समाप्त हो चुकी है. अब 4 मई, 2026 के नतीजे पर सबकी नजरें लगी हैं. इससे पहले पहले चरण की वोटिंग गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को हुई थी, जिसमें 92 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण के दौरान भी 90 प्रतिशत से अधिक की वोटिंग हुई है. ऐसे में रिकॉर्ड वोटिंग को देखते देते सत्तरूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनतता पार्टी दोनों ही पार्टी राज्य में सरकार बनाने का दावा कर रही है.
उधर, पहले चरण की वोटिंग के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि मतदाताओं की इतनी बड़ी संख्या में भागीदारी इस बात का संकेत है कि तृणमूल कांग्रेस पहले से ही चुनाव जीतने की स्थिति में है. उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोगों के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है, इसीलिए लोगों ने इतनी बड़ी संख्या में वोट डाले. इसका असर भी हुआ और दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग हुई. यहां पर बता दें कि पिछले 15 सालों से तृणमूल कांग्रेस सत्ता में है, लेकिन इस बार TMC और भाजपा में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.