Home > क्राइम > Rajasthan News: रिसॉर्ट में दुष्कर्म का वीडियो बनाया, दिल्ली पहले खुद बनाए संबंध फिर बोला छोटे भाई को करो खुश!

Rajasthan News: रिसॉर्ट में दुष्कर्म का वीडियो बनाया, दिल्ली पहले खुद बनाए संबंध फिर बोला छोटे भाई को करो खुश!

Rajasthan News: पीड़िता का कहना है कि पहले तो जबरन मुस्लिम युवक से शादी करनी पड़ी फिर पति ने कहा कि मेरे छोटे भाई से भी संबंध बनाओ.

By: JP Yadav | Published: June 3, 2026 7:04:52 PM IST



Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शहर की रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला को पहले तो प्रेम के जाल में फंसाया फिर इसके बाद नौकरी लगवाने का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया. ज्यादती यहीं पर नहीं रुकी उसने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और फिर उससे दिल्ली में निकाह कर लिया. पीड़ित महिला से लाखों रुपये भी लूट लिए. महिला का यह भी कहना है कि पीड़िता का आरोप है कि उससे जबरन कलमा और आयतें पढ़वाई गई. फिर धर्म परिवर्तन करा दिया गया. पुलिस को इसकी शिकायत देकर महिला ने कार्रवाई की मांग की है. 

भीलवाड़ा में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. भीलवाड़ा शहर की रहने वाली 35 साल की एक महिला को पहले नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. फिर उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए उसे दिल्ली ले जाकर जबरन निकाह किया गया. यही नहीं आरोपियों ने उससे लाखों रुपये भी लूट लिए. पीड़िता ने आरोपी के पूरे परिवार पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता जब सब तरफ से परेशान हो गई तो उसने अब कानून की शरण ली है. पीड़िता का आरोप है कि उससे जबरन कलमा और आयतें पढ़वाई गई. फिर धर्म परिवर्तन करा दिया गया.

नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

भीलवाड़ा शहर की रहने वाली 35 साल की एक महिला को पहले नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. फिर उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए उसे दिल्ली ले जाकर जबरन निकाह किया गया. यही नहीं आरोपियों ने उससे लाखों रुपये भी लूट लिए. पीड़िता ने आरोपी के पूरे परिवार पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता जब सब तरफ से परेशान हो गई तो उसने अब कानून की शरण ली है. पीड़िता का आरोप है कि उससे जबरन कलमा और आयतें पढ़वाई गई. फिर धर्म परिवर्तन करा दिया गया.  पीड़िता का कहना है कि शाहिद के साथ-साथ उसका भाई जफर भी उसके साथ दुष्कर्म करता था.  

नॉनवेज खाने और नमाज के लिए दबाव बनाता था

पीड़िता का कहना है कि निकाह के बाद शाहिद की मौसी, बहनें और पिता जबरन नमाज पढ़ने के लिए कहते थे. रोजा रखने, कुरान पढ़ने और नॉनवेज खाने पर जोर डालते थे. वहीं, भीलवाड़ा की पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक सागर राणा से मिलकर अपना पक्ष रखा. इसके बाद उनके निर्देश पर शहर के प्रतापनगर थाने में इस संबंध में केस दर्ज जांच शुरू कर दी गई है. इसके बाद कार्रवाई की कड़ी में मुख्य आरोपी शाहिद मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. 

जॉब देने के लिए मिलने बुलाया था

न्यूज 18 राजस्थान को 35 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसकी बहन शाहिद मंसूरी की दुकान पर काम करती थी. बहाने से  शाहिद ने उसका मोबाइल फोन नंबर ले लिया. इसके बाद उसे भी नौकरी का झांसा देकर उसे भीलवाड़ा के रिसॉर्ट में बुलाया. वह इस उम्मीद में चली गई कि यहां पर नौकरी मिल जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Bengaluru News: पति करता था नाइट ड्यूटी, रात को प्रेमी को बुला लेती थी पत्नी; एक दिन दोनों को गलती पड़ गई भारी

रिसॉर्ट में किया दुष्कर्म

शाहिद मंसूरी महिला को रिसॉर्ट में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो और तस्वीरें खींच लीं.  वीडियोज और फोटोज वायरल करने और माता-पिता को जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग भी शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें:  Moga Crime News: रात को अंधेरे में पत्नी ऐसा क्या कर रही थी, सुबह होते-होते हो गया पति के साथ कांड!

दिल्ली में कराया धर्म परिवर्तन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शाहिद उसे दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन दरगाह ले गया. यहां पर उसने खजूर खिलाकर जबरन कलमा और आयतें पढ़वाईं. इसके बाद धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया. इस दौरान 20 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए. फिर ब्लैकमेल करके उसके नाम पर लाखों रुपये का लोन ले लिया. 

यह भी पढ़ें: Gwalior News: जिसे वह इश्क समझी वह था धोखा, दोस्ती, प्यार और जिस्म से खेला; आखिर में कर दिया बड़ा कांड

Advertisement