Home > देश > बंगाल की वो सीट जहां 24 घंटे से चल रही है काउंटिंग, अभी तक नहीं आया रिजल्ट; जानें क्यों हो रही देरी

बंगाल की वो सीट जहां 24 घंटे से चल रही है काउंटिंग, अभी तक नहीं आया रिजल्ट; जानें क्यों हो रही देरी

Rajarhat New Town Assembly Election Result 2026:  ममता बनर्जी 2011 से लगातार 15 साल तक पश्चिम बंगाल की सत्ता में रहीं. 2011 में, वह लेफ्ट फ्रंट सरकार को हटाकर सत्ता में आई थीं. 2021 के चुनावों में, ममता बनर्जी की लीडरशिप वाली TMC ने 215 सीटें जीतीं, जबकि BJP ने 77 सीटें जीतीं.

By: Divyanshi Singh | Published: May 5, 2026 10:36:04 AM IST



Rajarhat New Town Assembly Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में BJP ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. वह पहली बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है. उसने 206 सीटें जीती हैं. हालांकि, बंगाल में एक सीट ऐसी भी है जहां रात भर काउंटिंग चलती रही, लेकिन नतीजों का अभी भी इंतज़ार है. वह सीट है राजारहाट न्यू टाउन. यहां अभी भी काउंटिंग जारी है. सत्रह राउंड पूरे हो चुके हैं, एक और बाकी है. TMC के तपश चटर्जी और BJP के पीयूष कनोडिया के बीच कांटे की टक्कर है. चटर्जी 323 वोटों के मार्जिन से आगे चल रहे हैं.

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को करारी हार मिली है. पिछले चुनाव में 215 सीटें जीतने वाली TMC इस बार 80 पर सिमट गई. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सीट बचाने में नाकाम रहीं. उनका गढ़ माने जाने वाले भवानीपुर में भी उन्हें करारी हार मिली. यहां BJP के सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें 15,105 वोटों से हराया. सुवेंदु को 73,917 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी 58,812 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहीं.

15 साल तक बंगाल की सत्ता में रहीं ममता बनर्जी 

ममता बनर्जी 2011 से लगातार 15 साल तक पश्चिम बंगाल की सत्ता में रहीं. 2011 में, वह लेफ्ट फ्रंट सरकार को हटाकर सत्ता में आई थीं. 2021 के चुनावों में, ममता बनर्जी की लीडरशिप वाली TMC ने 215 सीटें जीतीं, जबकि BJP ने 77 सीटें जीतीं. पिछले विधानसभा चुनावों में, ममता बनर्जी की लीडरशिप वाली TMC ने 215 सीटें जीती थीं, जबकि BJP ने 77 सीटें जीती थीं.

बंगाल में ऐतिहासिक जीत से प्रधानमंत्री मोदी खुश

लेकिन 2026 के विधानसभा चुनावों में बंगाल का राजनीतिक माहौल बदल गया है. BJP ने बंगाल में बड़ी जीत हासिल की है. वह राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. बंगाल में जीत से प्रधानमंत्री मोदी खुश हैं. पांच राज्यों के चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद, PM मोदी ने खास तौर पर बंगाल को लेकर कहा कि बंगाल में बदला नहीं, बदलाव होना चाहिए. फोकस भविष्य पर होना चाहिए, डर पर नहीं.

आज गंगोत्री से गंगासागर तक सिर्फ कमल खिले हैं – PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें बंगाल में हिंसा का दौर खत्म करना होगा. किसने किसे वोट दिया, इससे ऊपर उठकर हमें बंगाल की सेवा करनी होगी. यह जीत बंगाल के लोगों की जीत है. पिछले साल 14 नवंबर को जब बिहार चुनाव के नतीजे आए थे, तो मैंने यहीं से कहा था कि बिहार से आगे गंगासागर तक गंगा बहती है. आज गंगोत्री से गंगासागर तक सिर्फ़ कमल खिले हैं.

Advertisement