IMD Rain Alert News: उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है. गुरुवार रात को तेज आंधी का कहर देखने को मिला था. इस दौरान बहुत से लोग जख्मी हो गए थे. वहीं अब एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है. कहा जा रहा है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 15-16 मई को आंधी के साथ बारिश आ सकती है. वहीं हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी 15 मई को बारिश हो सकती है. राजस्थान में 16 मई के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है.
आंधी-तूफान और तेज बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने 10 राज्यों में भीषण आंधी-तूफान के बाद बारिश का अनुमान लगाया है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में 15 मई की शाम को हल्के बादल छाए रहने और आंधी-तूफान के बाद हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है. पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का अनुमान है.मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 मई तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. वहीं असम और मेघालय में 18 मई तक बारिश हो सकती है.
इन राज्यों में हो सकती है तेज बारिश
बंगाल की खाड़ी में हल्के दबाव क्षेत्र बनने के कारण मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की तरफ से तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कोयंबटूर और नीलसगिरी में 15 मई को बारिश हो सकती है. 18 मई तक कर्नाटक, पुडुचेरी और कराईकल में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है.
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मई को तेज गर्मी देखने को मिलेगी. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कुछ जगहों पर भीषण गर्मी होने का अनुमान है. वेस्टर्न यूपी के लोगों को लू का प्रकोप झेलना पड़ेगा. मौसम विभाग ने गर्मी के कारण दोपहर में घर से निकलने से बचने के लिए घर में रहने की सलाह दी है. वहीं बिहार के पटना, गया जैसे शहरों में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ेगी. इस दौरान तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है. कुछ इलाकों को भीषण गर्मी का सामना करनमा पड़ेगा, तो कुछ इलाकों में शाम के बाद हल्के बादल छाए रह सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-क्या है माउंट एवरेस्ट का असली नाम? 99% लोग नहीं दे पाएं सही जवाब