Home > देश > राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज, संसद परिसर में भगवा वेश में किया था प्रदर्शन

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज, संसद परिसर में भगवा वेश में किया था प्रदर्शन

Rahul Gandhi: राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन करने पर राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ वाराणसी में मामला दर्ज किया दया है.

By: Sohail Rahman | Last Updated: August 1, 2026 4:52:06 PM IST



Rahul Gandhi Case: संसद परिसर में राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर विरोध प्रदर्शन करना लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव और अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद को भारी पड़ गया है. दरअसल, इन तीन लोगों के खिलाफ वाराणसी में मामला दर्ज किया गया है. पप्पू यादव ने राम मंदिर के लिए आए चढ़ावे की कथित चोरी के खिलाफ विरोध करते हुए गेरुआ कपड़े पहने थे.

विरोध के दौरान वह एक सांकेतिक दान पेटी लेकर बैठे थे. राहुल गांधी ने उस पेटी में कुछ पैसे डाले और इसके बाद पप्पू यादव को भागते हुए देखा गया. इस हरकत का मकसद राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी को दिखाना था.

किसलिए जताई गई आपत्ति

गेरुआ कपड़े पहनकर चोरी की घटना को दिखाने पर आपत्ति जताई जा रही है. बीजेपी के अलावा कई अन्य संगठनों ने भी इस कदम की आलोचना की है और अब तीनों नेताओं के खिलाफ औपचारिक मामला दर्ज किया गया है. यह मामला वाराणसी के कोतवाली पुलिस स्टेशन में साधुओं की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया. तीनों सांसदों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है.

यह भी पढ़ें – Parliament Monsoon Session: गौरव गोगोई से लेकर अखिलेश यादव तक, संसद में पेपर लीक बिल डिबेट पर नेताओं ने अब तक क्या-क्या कहा?

साधुओं ने जताई आपत्ति

बड़ी संख्या में साधुओं ने इस घटना पर आपत्ति जताई है. इसके अलावा, बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद (VHP) जैसे संगठनों का तर्क है कि गेरुआ कपड़े पहनकर चोरी दिखाना हिंदुओं का अपमान है. इन्हीं आधारों पर वाराणसी के कुछ साधुओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद द्वारा इस प्रदर्शन करने पर इंडिया ब्लॉक को नुकसान पहुंचा सकता है. इस बारे में उनका तर्क है कि इससे हिंदुत्व को गलत तरीके से पेश करने के आरोप लग सकते हैं. बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद ने इस घटना को सीधे तौर पर हिंदुओं के अपमान से जोड़ा है. बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सवाल उठाया कि क्या किसी अन्य धर्म के पारंपरिक कपड़े पहनकर चोरी का दृश्य दिखाया जा सकता था. इसके अलावा, VHP नेता आलोक कुमार ने भी इस मामले पर आपत्ति जताई है. इसके अलावा, लखनऊ में एक संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें अखिलेश यादव और पप्पू यादव के पुतले जलाए गए और उनके खिलाफ नारे लगाए गए.

यह भी पढ़ें – Chardham Yatra postponed: चारधाम यात्रा पर लगी रोक, कहीं भूस्खलन तो कहीं उफनती गंगा ने बढ़ाई टेंशन,कई रास्ते हुए बंद

Tags:
Advertisement