Home > क्राइम > 8 साल तक युवती से बनाए शारीरिक संबंध, एक दिन बंद कमरे में खुल गई बॉयफ्रेंड की ‘करतूत’, सामने आया गहरा राज़!

8 साल तक युवती से बनाए शारीरिक संबंध, एक दिन बंद कमरे में खुल गई बॉयफ्रेंड की ‘करतूत’, सामने आया गहरा राज़!

Rahim Sheikh Alias Rohan Duped Girl: गुजरात के सूरत शहर से एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने लोगों को गुस्से से भर दिया है.

By: JP Yadav | Last Updated: May 17, 2026 7:44:54 PM IST



Rahim Sheikh Alias Rohan Duped Girl: गुजरात के सूरत शहर से लव जिहाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है. रहीम शेख के शातिर ने अपना नाम रोहन बताकर युवती वकील को पहले तो प्यार के जाल में फंसाया और इसके बाद कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए. मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले रहीम ने खुद को रोहन के रूप में युवती वकील के सामने पेश किया. शक ना हो इसलिए वह पूजा पाठ करता था और मंदिर भी जाता था. कई बार युवती वकील के साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब शादी के लिए कहा तो उसने अपना नाम रहीम शेख बताकर दूरी बना ली. रोहन की हकीकत रहीम शेख के रूप में सामने आई तो मामला पुलिस तक पहुंच गया.

पुलिस ने केस दर्ज करके शुरू की जांच

सूरत की रहने वाली युवती वकील ने पुलिस को शिकायत में कहा है कि रहीम शेख ने खुद को रोहन बताया. इसके बाद हिंदू धर्म के प्रति गहरी आस्था का दिखावा किया. आरोपी ने लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक शोषण बनाए. यह कहकर की वह जल्द ही शादी करेगा. जब युवती वकील ने शादी की बात की, तब आरोपी ने अपना नाम रहीम शेख और अपना धर्म इस्लाम बताया.

जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करके किया अपमानित

 युवती वकील का आरोप है कि जब रहीम शेख की पहचान उजागर हुई तो उसने मारपीट की. इस दौरान जातिसूचक अपशब्द कहकर अपमानित भी किया. धोखे की शिकार पीड़िता ने सूरत के चौक बाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद सूरत पुलिस आरोपी रहीम रज़ाक उर्फ रहीम शेख के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है.  

कैसे जीता दिल 

युवती ने बताया कि रहीम शेख ने खुद का परिचय रोहन दिया. वह पूजापाठ बहुत करता था, इसलिए शक नहीं हुआ. वर्ष 2018 के आसपास महिला वकील और रहीम शेख की मुलाकात हुई. दोनों ने मिलकर वकालत के लिए दफ्तर भी खोला. इस दौरान रहीम शेख  गणपति पूजा और सत्यनारायण पूजा में शामिल हुआ.

यह भी पढ़ें:  खूबसूरत तांत्रिक चांदी की चप्पल पहन करती थी साधना, बंद कमरे में जवान लड़की के साथ किया कैसा ‘कांड’

युवती की मांग भरकर जीता विश्वास

इस दौरान युवती वकील की मांग में सिंदूर भरकर और मंगलसूत्र पहनाकर शादी का भरोसा दिलाया. पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पहले से ही किसी अन्य महिला के साथ निकाह कर चुका है. बावजूद इसके रहीम शेख ने खुद को  अविवाहित बताते हुए युवती वकील से शादी का वादा किया. इसी वादे के आधार पर उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

यह भी पढ़ें: मकान मालिक बारी-बारी से रोज करता था दुष्कर्म, 2,000 के किराए के बदले पति ने ही सौंप दी पत्नी-बेटी

Advertisement