Punjab University Election Result 2026: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक पर Gen Z के प्रदर्शन के बाद, 31 अगस्त को पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ (ABVP) चुनाव 2026 के नतीजे आ गए, जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को बड़ी जीत हासिल हुई और दूसरी बार उन्होंने दबादबा कायम किया.
इस चुनाव की जीत का सेहरा अंकित बिधान के सर सजा, जिन्होंने 513 वोटों से जीत दर्ज की. उनकी जीत ऐसे समय में हुई, जब छात्र राजनीति में युवाओं के रुख को लगातार चर्चा होती रही है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि आखिर कौन हैं अंकित बिधान और कैसे उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी में ABVP को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद दिलाया?
कौन हैं अंकित बिधान?
अंकित बिधान हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं और पंजाब यूनिवर्सिटी में PhD शोधार्थी हैं. पढ़ाई के साथ वह छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं. उन्होंने साल 2021 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर अपने छात्र राजनीतिक सफर की शुरुआत की. करीब पांच साल से संगठन के साथ सक्रिया रहने के बाद अब उन्हें पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है.
अपनी जीत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अंकित बिधान ने कहा यह सिर्फ़ मेरी जीत नहीं है. यह पूरी Gen Z कम्युनिटी की जीत है. Gen Z ने साबित कर दिया है कि मोदी और ABVP उनके दिलों में रहते हैं.
Chandigarh: Newly elected ABVP president at Panjab University, Ankit Bidhan, says, “Gen Z has proved that ABVP and Modi Ji are in their hearts. This is the result of the hard work of the entire ABVP team. We have received the love and support of the students. The Students… pic.twitter.com/W97PzBZhQI
— IANS (@ians_india) August 31, 2026
513 वोटों से हासिल की जीत
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अंकित बिधान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 500 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया. इस जीत के साथ उन्होंने अध्यक्ष पद पर ABVP का कब्जा बरकरार रखा. चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI के उम्मीदवार गुरमान सिंह सिद्धू दूसरे स्थान पर रहे. अंकित की जीत को कैंपस में ABVP के बढ़ते प्रभाव के तौर पर देखा जा रहा है.
ABVP के लिए क्यों अहम है ये जीत?
पंजाब यूनिवर्सिटी में कांग्रेस सपोर्टेड स्टूडेंट विंग NSUI मजबूत रही है, वहीं ABVP ने हाल के सालों में अपने ऑर्गनाइज़ेशन को बढ़ाया है. ABVP के एक स्टूडेंट लीडर ने कहा हमने पंजाब यूनिवर्सिटी में इतने सालों में कड़ी मेहनत की है, और अब हमें इसका फ़ायदा मिल रहा है. स्टूडेंट लीडर ने आगे कहा जिनका एकमात्र मकसद कैंपस पॉलिटिक्स या बुलीइंग करना है, उन्हें हमने अपने ऑर्गनाइज़ेशन से बाहर रखा है.
स्टूडेंट लीडर ने कहा हमने ऐसे कैंडिडेट को मैदान में उतारने की कोशिश की है जो लगातार स्टूडेंट वेलफेयर पर ध्यान देते हैं और जिनकी इमेज साफ है. इससे स्टूडेंट्स के बीच ABVP पर भरोसा बढ़ा है. हम पूरे साल एक्टिव रहते हैं और स्टूडेंट्स से जुड़ी अलग-अलग एक्टिविटीज में हिस्सा लेते हैं.