Home > क्राइम > पंजाब की हिंदू लड़की से बिहार के मुस्लिम शख्स ने किया निकाह, फिर सुहागरात के अगले दिन ही…शादी का झांसा देकर किया था शोषण

पंजाब की हिंदू लड़की से बिहार के मुस्लिम शख्स ने किया निकाह, फिर सुहागरात के अगले दिन ही…शादी का झांसा देकर किया था शोषण

Punjab Crime: पंजाब के मोहाली की रहने वाली एक महिला ने बिहार के रहने वाले मुस्लिम युवक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है.

By: Sohail Rahman | Published: August 5, 2026 12:43:29 PM IST



Punjab Crime: पंजाब के मोहाली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बिहार के अररिया के रहने वाले एक युवक ने पंजाब की हिंदू लड़की से शादी की और फिर उसे प्रताड़ित करने लगा. जिसके बारे में हिंदू महिला ने बिहार के मुस्लिम युवक पर आरोप लगाया कि उसने शादी का झांसा देकर 5 साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, शादी के बाद उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और धर्म बदलने के लिए मजबूर किया.

महिला ने इस पूरे मामले पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नशे का आदी था. शादी के बाद वह सिगरेट से उसके संवेदनशील अंगों को जलाता था. जले के निशान उसके शरीर पर आज भी मौजूद हैं. इसके अलावा, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने दोस्तों के सामने उसे अपमानित करता था, बुरा भला कहता था और मारपीट करता था.

महिला ने किया दावा

इसके अलावा, महिला का दावा है कि सुहागरात के अगले दिन शख्स ने अगले दिन ही जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी थी. बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार फरार हो गया है. इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में पुलिस से शिकायत की. वहीं, दूसरी तरफ जीरकपुर की एएसपी का कहना है कि शिकायत अभी तक उनके ऑफिस तक नहीं पहुंची है. मोहाली के ढकोली की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि आरोपी बिहार के अररिया जिले के फारबिजगंज ब्लॉक का रहने वाला है और उसके पिता का नाम आबिद हुसैन है.

यह भी पढ़ें – चाय दुकान में बैठी छात्रा को जबरन ‘किस’ करने की कोशिश, विरोध करने पर की मारपीट, फिर जो हुआ…

आरोपी ठेकेदार है

महिला ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी कंस्ट्रक्शन का काम करने वाला एक ठेकेदार है और वह उसके पास मजदूरी का काम करती थी. उसने अपनी बहन को भी वहां नौकरी दिलाने में मदद की थी. इसके बाद उसने उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया और उसका शोषण किया. 5 साल तक उसने उसे डरा-धमकाकर रखा और धमकी दी कि अगर उसने उसके खिलाफ कोई केस किया तो वह उसकी और उसकी बहन की जिंदगी बर्बाद कर देगा.

महिला ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर 5 साथ तक शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद जब भी पीड़िता शादी की बात करती तो वो बार-बार टाल देता था.

यह भी पढ़ें – घर के अंदर क्या चल रहा था? युवती की चीखों ने खोल दिया रहस्य, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हो गया कांड

Advertisement