Home > देश > पंजाब कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल गांधी, 5 अलग-अलग नेताओं से लिया फीडबैक

पंजाब कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी में राहुल गांधी, 5 अलग-अलग नेताओं से लिया फीडबैक

Punjab Congress: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी कमर कसनी शुरू हो गई है. जिसको लेकर बहुत जल्द पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

By: Sohail Rahman | Published: June 23, 2026 9:46:24 AM IST



Punjab Congress: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है. पंजाब में कांग्रेस के संगठनों में गुटबाजी की खबरों के बीच कांग्रेस आलाकमान सख्त हो गई है. पार्टी का हाईकमान राज्य के नेतृत्व में बड़े बदलाव पर विचार कर रहा है. इसके लिए राहुल गांधी ने पंजाब के पांच बड़े नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं.

जहां एक तरफ बीजेपी पंजाब में अपनी पैठ बढ़ा रही है. वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी आम आदमी पार्टी अपनी इकलौती राज्य सरकार को बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है. बीजेपी और आप के बीच कांग्रेस अपनी खोई हुई जनाधार बचाने की कोशिश कर रही है. लेकिन कांग्रेस के लिए कहीं से भी आसान रास्ता नजर नहीं आ रहा है.

पूरी राज्य टीम को बदलने का विचार कर रही कांग्रेस

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व अब पूरी राज्य टीम को बदलने पर विचार कर रहा है, ताकि पार्टी मजबूत स्थिति में चुनावी मैदान में उतर सके. कांग्रेस हाईकमान ने संगठन को मजबूत करने के लिए कई बैठकें की हैं और पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन पर फैसला लेने के करीब है. राज्य की राजनीतिक स्थिति का आकलन करने और यह तय करने के लिए एक समिति बनाई गई थी कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पंजाब कांग्रेस की कमान किसे सौंपी जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें – Punjab: पंजाब में भगवंत मान कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, सालाना सीमा 5 प्रतिशत हुआ तय

समिति ने पार्टी को सौंपी रिपोर्ट

इस समिति ने पार्टी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. इस प्रक्रिया के तहत राहुल गांधी ने 5 प्रमुख दावेदारों से अलग-अलग मुलाकात की. इसके अलावा, ये भी जानकारी सामने आ रही है कि राहुल गांधी ने पंजाब के 5 प्रमुख नेताओं के साथ सीधी बातचीत की. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, विधानसभा में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा, विधायक विजय इंदर सिंगला, राज्यसभा सांसद अमर सिंह और पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा शामिल थे. उन सभी से पंजाब की राजनीति के बारे में कई सवाल पूछे गए.

राहुल गांधी ने पूछे कई सवाल

राहुल गांधी ने पंजाब में आगे की कार्रवाई, मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगे बढ़ने के लिए कांग्रेस पार्टी का एजेंडा क्या होना चाहिए, इस बारे में कई सवाल पूछे. उन्होंने यह भी पूछा कि कौन सा नेता कांग्रेस के लिए सबसे मजबूती से खड़ा हो सकता है और मौजूदा राज्य इकाई में क्या कमियां हैं? पंजाब में राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए कांग्रेस एक-एक कदम फूंक-फूंककर ले रही है.

यह भी पढ़ें – तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने किया पार्टी का तख्तापलट! ममता दीदी की चेयरपर्सन पद की गई कुर्सी, अभिषेक बनर्जी पर भी गिरी गाज

Tags:
Advertisement