Punjab Bomb Blast: पंजाब में लगातार हो रहे धमाकों ने न केवल लोगों बल्कि, प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया है. जालंधर और अमृतसर में धमाका होने के बाद पूरा पंजाब हाई अलर्ट पर है. जानकारी के मुताबिक जालंधर में हुए धमाके के कुछ घंटे भी नहीं बीते थे कि अमृतसर में खासा के सेना छावनी के पास के इलाके में देर रात एक और धमाका सुनने को मिला है. यह वारदात मंगलवार की है. अब इस मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब में हो रहे लगातार धमाकों के बीच पुलिस ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है.
माना जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में एक खालिस्तान समर्थक एक आतंकि गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी सिलसिलेबाज तरीके से की गई है.
पाकिस्तान के संपर्क में था आरोपी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस के मुताबिक जांच एजेंसियों ने जमशेर इलाके से नवांशहर जिले के बंगा निवासी दविंदर को हिरासत में लिया है. धमाके के मामले में पुलिस को इससे एक बड़ी सफलता मिली है. जिस आरोपी को पकड़ा गया है वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था और ड्रोन के जरिए भेजे गए ग्रेनेड व विस्फोटक सामग्री को आगे सप्लाई करता था. केवल यही नहीं बल्कि, आरोपी ने खुद से यह बात कबूल की कि वह पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क के संपर्क में था और ड्रोन के जरिए हॉर्डर पार से आए ग्रेनेड लेकर उन्हें अलग-अलग लोगों तक पहुंचा चुका है.
क्या वारदात के पीछे ISI का हाथ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य पुलिस का मानना है कि पंजाब में लगातार हो रही इस वारदात के पीछे खूफिया एजेंसी ISI का हाथ है. बॉर्डर से खालिस्तान समर्थक आतंकी समूह विस्फोटक और हथियार मुहैया कराए जा रहे हैं. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही पुलिस पर भी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि, वादात के पीछे जालंधर पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक CCTV फुटेज सामने आई है, जिसमें एक संदिग्ध आतंकी पॉलीथिन में लिपटी कोई चीज छोड़कर गया था, जिसके तुरंद बाद ही जोरदार धमाका हो गया था.