Home > देश > आज आखिरी मौका! प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख; देश के होनहार बच्चों के लिए सुनहरा मौका

आज आखिरी मौका! प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख; देश के होनहार बच्चों के लिए सुनहरा मौका

Prime Minister National Child Award: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है. जानें कौन कर सकता है आवेदन, किन छह श्रेणियों में मिलेगा सम्मान और आवेदन की पूरी प्रक्रिया.

By: Shivashakti Narayan Singh | Published: July 31, 2026 5:30:41 PM IST



Prime Minister National Child Award 2026 Last Date: देशभर के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करने वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अभिभावकों, स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि जिन बच्चों ने किसी क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, उनका नामांकन निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करा दें.
 
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने कम उम्र में अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बनाई हो. यह सम्मान कुल छह श्रेणियों में प्रदान किया जाता है. इनमें वीरता, खेल, सामाजिक सेवा, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शामिल हैं.विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्रेणी में ऐसे बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है, जिन्होंने रोबोटिक्स, आईटी, वैज्ञानिक शोध या किसी नए तकनीकी मॉडल पर उल्लेखनीय काम किया हो.

 विज्ञान और डिजिटल इनोवेशन पर खास फोकस

इस बार सरकार की ओर से विज्ञान, तकनीक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े कार्यों को विशेष महत्व दिया जा रहा है. वाराणसी के जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने कहा है कि यदि किसी बच्चे ने रोबोटिक्स, पर्यावरण तकनीक, आईटी या विज्ञान के क्षेत्र में नया प्रयोग या मॉडल तैयार किया है तो उसका नामांकन जरूर कराया जाए.

आज ही पूरा करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन और नामांकन की प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 यानी आज समाप्त हो रही है. इच्छुक अभिभावक, स्कूल और संस्थाएं आधिकारिक पोर्टल awards.gov.in पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं. समय सीमा खत्म होने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.सरकार का उद्देश्य देशभर की छिपी हुई बाल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देना और उनके उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करना है.

Advertisement