Prateek Yadav Last Moment: प्रतीक यादव की मौत की खबर के बाद से हर कोई हैरान है. इस खबर के बाद पूरे यादव परिवार में मातम का माहौल है. पत्नी अपर्णा से लेकर भाई अखिलेश यादव पूरी तरह टूट चुके हैं. सवाल उठ रहे हैं कि आखिर प्रतीक की जान कैसे चली गई. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रतीक यादव SP के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और BJP नेता अपर्णा यादव के पति हैं. बताया जा रहा है कि वो अपने घर की रसोई में बेहोशी की हालत में पड़े गए थे. जिसके बाद पुलिस ने प्रतीक का फ़ोन ज़ब्त कर लिया है और जाँच शुरू कर दी है. प्रतीक के निधन के समय उनकी पत्नी, अपर्णा, भी वहां मौजूद नहीं थीं.
घर पर मौजूद नहीं थीं पत्नी
आपकी जानकारी के लिए बता कि प्रतीक यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई और BJP नेता अपर्णा यादव के पति का निधन हो गया है. उनके निधन से पूरे उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि प्रतीक यादव घर की रसोई में बेहोशी की हालत में पाए गए थे. वहीं सुबह 4:55 बजे, घर में मौजूद लोगों ने अस्पताल को इस स्थिति के बारे में सूचित किया. प्रतीक की मृत्यु के समय अपर्णा घर पर मौजूद नहीं थीं.
दिल्ली से लखनऊ रवाना हुईं अपर्णा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपर्णा यादव कल रात दिल्ली में थीं. अपने पति के निधन की ख़बर सुनते ही वो पूरी तरह टूट गईं और फ़ौरन अपर्णा लखनऊ के लिए रवाना हो गईं. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने प्रतीक यादव का फ़ोन अपने कब्ज़े में ले लिया है. पुलिस उन परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटाएगी जिनके तहत वो घर के अंदर पाए गए थे. प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. यह प्रक्रिया वीडियोग्राफ़ की जाएगी और चार डॉक्टरों की एक टीम द्वारा पूरी की जाएगी.
अस्प्ताल पहुँचने से पहले तोड़ा दम
अपर्णा यादव के भाई इस समय पोस्टमार्टम केंद्र के बाहर मौजूद हैं. रिपोर्टों के अनुसार, प्रतीक को सुबह 5:55 बजे अस्पताल लाया गया था. हालाँकि, अस्पताल पहुँचने से पहले ही उनका निधन हो चुका था. पारिवारिक सूत्रों से पता चला है कि उन्हें 30 अप्रैल को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालाँकि उनकी हालत में सुधार हुआ था, लेकिन डॉक्टर अभी प्रतीक यादव को डिस्चार्ज करने के लिए तैयार नहीं थे; उन्होंने डॉक्टरों की सलाह के विपरीत अस्पताल से जल्दी डिस्चार्ज लेने की ज़िद की थी और घर पर ही आराम कर रहे थे.