Home > देश > Pragati Yojana 2026: अब गांव के 20,000 युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका, 20 लाख किसानों की बढ़ेगी आय, जानें कैसे करें आवेदन

Pragati Yojana 2026: अब गांव के 20,000 युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका, 20 लाख किसानों की बढ़ेगी आय, जानें कैसे करें आवेदन

Pragati Yojana 2026: PRAGATI योजना के तहत 20,000 ग्रामीण युवाओं को कृषि उद्यमी बनाया जाएगा. वे 20 लाख छोटे किसानों को आधुनिक खेती, मिट्टी जांच, मशीनों, बैंकिंग और बाजार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने में मदद करेंगे.

By: Sanskriti Jaipuria | Published: July 8, 2026 1:49:32 PM IST



Pragati Yojana 2026: खेती को आधुनिक बनाने और किसानों की कमाई बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने PRAGATI (Productive Rural Agri-Entrepreneurship Growth Transformation) योजना शुरू की है. इस पहल की शुरुआत केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की. योजना का उद्देश्य गांवों के 20,000 युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें कृषि उद्यमी (Agri-Entrepreneur) के रूप में तैयार करना है.

ये प्रशिक्षित युवा अपने ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में किसानों के साथ काम करेंगे. वे खेती से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी देंगे, मिट्टी की जांच करवाएंगे, आधुनिक कृषि मशीनों तक पहुंच बनाने में मदद करेंगे और किसानों को उनकी फसल का अच्छा बाजार दिलाने में सहयोग करेंगे. सरकार का मानना है कि इस पहल से करीब 20 लाख छोटे और सीमांत किसानों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है.

 किन राज्यों में शुरू हुई है योजना?

फिलहाल PRAGATI योजना उन राज्यों में लागू की जा रही है, जहां छोटे किसानों की संख्या अधिक है. इनमें शामिल हैं-

 मध्य प्रदेश
 उत्तर प्रदेश
 बिहार
 महाराष्ट्र
 राजस्थान
 पश्चिम बंगाल
 असम
 झारखंड

 किसानों और युवाओं को क्या मिलेगा फायदा?

इस योजना के तहत प्रशिक्षित कृषि उद्यमी गांव लेवल पर किसानों को कई तरह की मदद देंगे. सबसे पहले किसानों को आधुनिक, वैज्ञानिक और मौसम के अनुसार खेती करने की सलाह दी जाएगी, ताकि कम लागत में बेहतर उत्पादन मिल सके.

जरूरत पड़ने पर खेत की मिट्टी की जांच कराई जाएगी और उसकी रिपोर्ट के आधार पर सही खाद और पोषक तत्वों की जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा किसानों को ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और दूसरी आधुनिक मशीनों तक पहुंच बनाने में भी सहायता मिलेगी.

योजना का एक बड़ा उद्देश्य किसानों को सिर्फ खेती तक सीमित न रखकर उन्हें बैंक ऋण, फसल बीमा, सरकारी योजनाओं और बेहतर बाजारों से जोड़ना भी है. इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिलने की संभावना बढ़ेगी. साथ ही, अतिरिक्त आय के नए अवसर भी तैयार किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण परिवार आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें.

 आवेदन कैसे करें?

PRAGATI योजना का संचालन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय विभिन्न संस्थाओं और निजी भागीदारों के सहयोग से कर रहा है. इस पहल में PepsiCo Foundation, SBI Foundation, Gates Foundation, Agri Entrepreneur Growth Foundation (AEGF) और Global Agri Entrepreneurship Academy जैसी संस्थाएं भी सहयोग दे रही हैं.

यदि कोई ग्रामीण युवा इस योजना के तहत प्रशिक्षण लेना चाहता है, तो उसे अपने जिले के जिला कृषि कार्यालय (District Agriculture Office) या स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन (SRLM) कार्यालय से संपर्क करना होगा. वहीं से आवेदन प्रक्रिया, प्रशिक्षण और चयन से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी.

Advertisement