बारुईपुर में एक नाबालिग लड़की के रेप और मर्डर के आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई. वह इस मामले में मुख्य संदिग्धों में से एक था और सबसे पहले उसे ही गिरफ्तार किया गया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार रात उसे घटना की दोबारा जांच (रिकंस्ट्रक्शन) के लिए क्राइम सीन पर ले जाया गया था. आरोप है कि उसने पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और जवाबी फायरिंग में मारा गया.
पुलिस ने दी जानकारी
एसपी बारुईपुर के अनुसार, आरोपी प्रभास मंडल ने घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने और उन पर गोली चलाने का प्रयास किया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो प्रभास को लगी. आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
West Bengal | Prabhas Mondal, the accused in the Baruipur rape and murder case, killed in a police encounter. While the crime scene was being reconstructed, he attempted to snatch a weapon from the police and open fire at them. In retaliation, the police fired back, striking…
— ANI (@ANI) July 8, 2026
क्या है पूरा मामला?
4 जुलाई को एक नाबालिग लड़की लापता हो गई थी. इसके बाद उसका शव अगले दिन सूर्यपुर हाट इलाके में एक बोरी में भरा हुआ मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और बरुईपुर-जॉयनगर रोड को जाम कर दिया, टायर जलाए और कुछ पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया, साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी.
मुख्यमंत्री ने क्या कहा था?
मंगलवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बारुईपुर में 12 वर्षीय लड़की के साथ कथित बलात्कार और हत्या के बाद सरकार और पुलिस सख्त कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रही है.
यह खबर भी पढ़ें: श्रीलंका की जेल में खूनी बवाल, दंगे में 4 गार्ड समेत 23 लोगों की दर्दनाक मौत; 100 से ज्यादा घायल