Home > देश > पीएम मोदी ने की नेहरू की ऐतिहासिक राजनीतिक पारी की बराबरी, बुधवार को बनाएंगे नया कीर्तिमान

पीएम मोदी ने की नेहरू की ऐतिहासिक राजनीतिक पारी की बराबरी, बुधवार को बनाएंगे नया कीर्तिमान

PM Modi  9 June 2026 Equipollence Nehru Record: नरेन्द्र मोदी ने 9 जून 2024 को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसके साथ ही उन्होंने 9 जून, 2026 को नेहरू के सर्वाधिक समय तक निर्वाचित पीएम रहने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

By: JP Yadav | Last Updated: June 9, 2026 3:06:58 PM IST



PM Modi  9 June 2026 Equipollence Nehru Record: पिछले लगातार 12 साल से प्रधानमंत्री के पद पर रहकर देश की सेवा कह रहे नरेन्द्र मोदी ने भारतीय राजनीति के इतिहास में नया मील का पत्थर रख दिया है. 9 जून, 2026 को पीएम मोदी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4398 दिन तक पद पर रहने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इसके साथ ही पीएम मोदी आगामी बुधवार (10 जून, 2026) को पंडित जवाहर लााल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का नया रिकॉर्ड बनाएंगे.  नरेन्द्र मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री लगातार सत्ता में 12 साल पूरे कर लिए हैं. उन्होंने तीसरी बार 9 जून 2024 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके साथ ही देश की राजनीति में एक नया अध्याय लिखा था. 

पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी

आंकड़ों के मुताबिक, 13 मई, 1952 को पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. इसे बाद नेहरू लगातार 4397 दिन यानी कुल 12 साल 14 दिन तक पीएम रहे थे. इस लिहाज से पीएम मोदी ने 9 जून, 2026 को सबसे अधिक समय तक कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. दरअसल, बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी ने 9 जून, 2026 को 4398 दिन यानी 12 साल 15 दिन पूरे कर लिए हैं. यह तथ्य भी अहम है कि पंडित जवाहर लाल नेहरू 15 अगस्त, 1947 को प्रधानमंत्री बने थे, जबकि 1952 में देश में पहला लोकसभा चुनाव होने के पहले तक वो 5 साल अंतरिम सरकार के प्रमुख थे. यानी तक तक नेहरू चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री नहीं बने थे, जबकि पीएम मोदी 26 जून, 2014 से ही लगातार पीएम पद पर तैनात थे.  

10 जून को तोड़ेंगे नेहरू का रिकॉर्ड

यहां पर बता दें कि पंडित जवाहर लाल नेहरू वर्ष 1947 से 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री पद  पर रहे. इस लिहाज से नेहरू का पूरा कार्यकाल यानी समय 6130 दिन होता है. दिक्कत यह है कि करीब 5 साल नेहरू अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर यानी प्रधानमंत्री रहे. इस लिहाज से पीएम मोदी नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. यहां पर बता दें कि पिछले साल ही 25 जुलाई, 2025 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लगातार 4077 दिनों के प्रधानमंत्री के लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था. अब नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं. 

Tags:
Advertisement