PM Modi Cabinet Meeting Decision: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में बुधवार (03 जून, 2026) को केंद्रीय कैबिनट की अहम बैठक हुई. बुधवार सुबह 11 बजे हुई इस बैठक में 6 अहम फैसले लिए गए हैं. इसमें सरकार के कई महत्वपूर्ण नीतिगत और प्रशासनिक फैसलें भी शामिल हैं.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट और सीसीईए की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 6 महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. अहम निर्णय में वेस्ट एशिया क्राइसिस के कारण हवाई किराए में बढ़ोतरी रोकने के लिए 10 हजार करोड़ का फंड बनाया गया है. दूसरे और अहम फैसले में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए फैसला लिया गया. इसके अलावा बिहार में फोर लेन हाईवे बनाने का निर्णय लिया गया है.
अश्विनी वैष्णव का कहना है कि पहला फैसला एविएशन फंड क्रिएट किया गया है, जिसके तहत टरबाइन फ्यूल की कीमतें बढ़ गई है. इसमें और अधिक इजाफा ना हो, इसलिए सरकार ने हवाई कंपनियों को राहत देने के लिए 10 हजार करोड़ का फंड क्रिएट किया है. इसे एटीएफ फंड स्टेबलाइजेशन फंड नाम दिया गया है. एटीएफ फंड से 70 लाख जॉब एविएशन सेक्टर में बढ़ेगीं. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान हवाई मार्ग बंद होने से भी भारत की डोमेस्टिक हवाई कंपनियों को नुकसान हो रहा है.
चौथे फैसले में बिहार में खगड़िया से पूर्णिमा सेक्शन 144 किमी फॉर लेन को मंजूरी दी गई है, जिसका खर्च 936 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. पांचवां फैसला तेलंगाना को लेकर है, जिसमें 72 करोड़ का प्रोजेक्ट है, जो जगतयाल से करीम नगर बनेगा. वहीं, छठा फैसले के तहत मध्य प्रदेश के जुलवानिया से खरगोन होते हुए खंडवा होते हुए बैतूल तक राजमार्ग बनाया जाएगा. कुल मिलाकर 4415 करोड़ का प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में मंजूर हुआ है. खंडवा बड़वानी कनेक्टिंग सेक्शन भी अप्रूव हुआ है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में परमाणु स्पेस पर रिसर्च करने वाले 5 वैज्ञानिक गायब, 5 की रहस्यमय हालत में मौत
यह भी पढ़ें: एक कुत्ते ने बिना काटे कैसे ले ली खूबसूरत युवती की जान, मौत का क्या है ‘घोड़ा’ कनेक्शन
यह भी पढ़ें: कब खुलेगा पति, बेटा और बेटी की हत्या का राज़, पत्नी के साथ उस रात क्या हुआ था? अमेरिका में आया अजब मामला