Home > देश > सोना मत खरीदो… पीएम मोदी की एक अपील के बाद धड़ाम हुए स्टॉक्स, कई कंपनियों के हाल बेहाल

सोना मत खरीदो… पीएम मोदी की एक अपील के बाद धड़ाम हुए स्टॉक्स, कई कंपनियों के हाल बेहाल

शेयर मार्केट में सोमवार को सबसे ज्यादा गिरावट ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. दरअसल हाल ही में पीएम मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की, जिसके बाद बाजार खुलते ही धड़ाम हो गई.

By: Deepika Pandey | Published: May 11, 2026 1:46:47 PM IST



Share Market Crash: सोमवार को शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. इसके बाद बड़ी गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ. सबसे ज्यादा गिरावट ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में हुआ, जिसके कारण पैसा लगाने वाले निवेशकों को काफी नुकसान झेलना पड़ा. सेनको गोल्ड से लेकर कल्याण ज्वेलर्स तक तमाम कंपनियों के स्टॉक्स में तगड़ी गिरावट देखी गई. इसका कारण थी पीएम मोदी द्वारा की गई एक अपील. दरअसल, हाल ही में पीएम मोदी ने देश की जनता से अपील की कि वे एक साल तक सोना न खरीदें, जिसके बाद अगले दिन बाजार खुलते ही कई कंपनियों के स्टॉक्स क्रैश हो गए. 

इन कंपनियों के स्टॉक्स धराशायी

जानकारी के अनुसार, बाजार खुलते ही सबसे ज्यादा गिरावट टाइटन के शेयर में हुई. बीते कारोबारी दिन टाइटन का स्टॉक 4517 रुपये पर बंद हुआ. वहीं आज बाजार खुलते ही इसकी कीमत 4350 रुपये हो गई. 7 फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ इसकी कीमत 4150 रुपये तक आ गया. कंपनी की मार्केट वैल्यू फिसलकर 3.75 लाख करोड़ आ गई. इसके अलावा Senco Gold Share का शेयर बाजार खुलते ही 10 फीसदी तक गिर गया. कल्याण ज्वेलर्स का स्टॉक 8 फीसदी गिर गया. पीसी ज्वेलर्स के स्टॉक्स कारोबार करते हुए 5 फीसदी तक फिसल गया. 

पीएम मोदी ने की ये अपील

दरअसल हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से अपील की है कि वे कुछ समय के लिए सोने की खरीदारी टाल दें. उन्होंने मिडल ईस्ट में चल रहे वार का हवाला देते हुए कहा कि हमारे पड़ोस में जंग चल रही है. इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. ऐसे में देश के लोग एक साल तक सोना न खरीदें और ईंधन पर भी सीमित खर्च करें. कोशिश करें कि ईंधन की बचत की जा सके. पीएम मोदी की इस अपील के बाद सोमवार को शेयर मार्केट खुलते ही धराशायी हो गया.

क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ी

दरअसल, मिडिल ईस्ट टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका-ईरान के बीच शांति प्रस्ताव पर भी कोई सहमति नहीं बन सकी है. इसके कारण क्रूड की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखा जा रहा है.Brent Crude Oil की कीमत 106 डॉलर प्रति बैरल हो गई है.

Advertisement