Home > देश > PM Kisan 23rd Installment: 16 लाख किसानों की किस्तें अटकीं, कहीं आपके ₹2000 कैंसिल न हो जाएं, सुधार लें 5 गलतियां

PM Kisan 23rd Installment: 16 लाख किसानों की किस्तें अटकीं, कहीं आपके ₹2000 कैंसिल न हो जाएं, सुधार लें 5 गलतियां

यूपी में PM Kisan का लाभ ले रहे 16 लाख से ज्यादा लाभार्थियों की ₹2000 की किस्तें रोक दी गई है. अधिकारियों ने किस्तों को रोकने के कारण भी बताए हैं. यदि आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो फटाफट अपनी 5 गलतियां सुधार लीजिए, वरना आने वाली 23वीं किस्त भी अटक सकती है

By: Kajal Jain | Published: May 11, 2026 3:03:28 PM IST



PM Kisan सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. ये पैसा दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है, जिससे किसान अपने पर्सनल खर्चों को निपटा सकें.  अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से 2,000 रुपये की 22 किस्तें दी जा चुकी हैं, जबकि 23वीं किस्त के लिए किसानों को वेरिफिकेशन कराने को कहा जा रहा है. यूपी के 16 लाख से ज्यादा किसान छोटी-मोटी गलतियों के कारण पीएम किसान की किस्तें नहीं ले पा रहे. यदि आप भी वैसी ही गलतियां कर रहे हैं तो 23वीं किस्त मिलना मु्श्किल हो सकता है.  जानें-

इस वजह से रुकी किस्तें

किसान तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के 16,56,252 किसान परिवारों की अधूरी डिटेल्स के कारण 2000 रुपये की किस्तों को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है. बताया जा रहा है कि उत्तराधिकार में मिली कृषि भूमि में पुराने मालिक की जानकारी न होने पर 11,13,169 किसान, एक ही जमीन से पूर्व और नए मालिक दोनों के लाभार्थी बने रहने पर 2,62,365 किसान और  1 फरवरी 2019 के बाद कृषि भूमि मिलने की जानकारी अपडेट न कराने पर करीब 2,80,718 किसानों की किस्तें रोक दी गई हैं,

फटाफट सुधार लें गलतियां

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कभी भी जारी हो सकती है. ऐसे में आपको पैसों के लिए इंतजार न करना पड़े, इसलिए अपने e-KYC, Aadhaar Seeding, Land Verification और बैंक डिटेल्स को सही करा लीजिए.

  • पीएम किसान योजना में अपना ई-केवाईसी वेरिफिकेशन कराएं. इसके लिए pmkisan.gov.in या जन सेवा केंद्र पर भी संपर्क कर सकते हैं.
  • यदि आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो भी CSC सेंटर के जरिए प्रोसेस को पूरा कर लें.
  • पीएम किसान योजना में आपका रजिस्टर्ड बैंक खाता, मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है तो भी किस्त अटक सकती हैं.
  • तहसील या कृषि विभाग में अपनी कृषि भूमि का रिकॉर्ड अपडेट यानी Land Seeding वेरिफिकेशन कराएं.
  • खसरा-खतौनी, बैंक डिटेल्स और लाभार्थी स्टेटस में अपना नाम, पता, नंबर, नाम की स्पेलिंग, IFSC चेक कराएं.

इन लोगों को नहीं मिलेगी 23वीं किस्त

पीएम किसान योजना की किस्तों के लिए पात्रता की शर्तों को पूरा करना होता है, जैसे- किसान परिवार में इनकम टैक्स पेयर न हो, सरकारी नौकरी न हो, जमीन के रिकॉर्ड किसान के नाम हो आदि. जिन किसानों के पास 2 हैक्टेयर या इससे कम खेती की जमीन है, वही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले पाएंगे.

ये भी पढ़ें:- बिना सड़े-गले पूरे 1 साल तक चलेंगे आम, स्वाद-सुगंध रहेंगे बरकरार: स्टोरेज की ये सीक्रेट ट्रिक बनाएगी कई काम

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Advertisement