Petrol diesel price today 1 july-2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए गए हैं. 1 जुलाई को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. उपभोक्ताओं को आज भी पुराने रेट पर ही ईंधन मिल रहा है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत बढ़कर 73.45 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है. इसके बावजूद भारतीय बाजार में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखा गया है. ऐसे में वाहन चालकों के लिए राहत की बात यह है कि फिलहाल उन्हें ईंधन के लिए अतिरिक्त रकम नहीं चुकानी पड़ रही है.
आखिरी बार कब बदले थे पेट्रोल-डीजल के दाम?
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बदलाव 25 मई 2026 को किया गया था. उस समय तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में लगभग 7.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद से लगातार कीमतें स्थिर बनी हुई हैं और 1 जुलाई को भी तेल कंपनियों ने किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया है.
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतें
- दिल्ली – 102.12 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता – 113.51 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई – 107.77 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई – 111.21 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ – 102.05 रुपये प्रति लीटर
- अयोध्या – 102.40 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल – 114.65 रुपये प्रति लीटर
- इंदौर – 114.61 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर – 112.66 रुपये प्रति लीटर
- पटना – 112.70 रुपये प्रति लीटर
देश के प्रमुख प्रमुख शहरों में डीजल की कीमतें
- दिल्ली – 95.20 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता – 99.82 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई – 99.55 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई – 97.83 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ – 99.28 रुपये प्रति लीटर
- अयोध्या – 97.87 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल – 99.74 रुपये प्रति लीटर
- इंदौर – 99.70 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर – 97.78 रुपये प्रति लीटर
- पटना – 99.87 रुपये प्रति लीटर
1 जुलाई से हटाई गई थोक खरीद पर लगी पाबंदी
आज यानी 1 जुलाई से केंद्र सरकार ने तेल खरीद से जुड़ा एक बड़ा फैसला लागू कर दिया है. अब इंडस्ट्री, कंपनियां और अन्य बड़े उपभोक्ता पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल खरीदने पर लगी सीमा से बाहर हो गए हैं. यह प्रतिबंध 12 जून को पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और तेल आपूर्ति को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से लगाया गया था. अब स्थिति सामान्य होने के बाद सरकार ने इस पाबंदी को समाप्त कर दिया है. इस फैसले के बाद बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदने की सुविधा फिर से पहले की तरह बहाल हो गई है.
पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के एक्सपोर्ट टैक्स में बड़ा बदलाव
सरकार ने 1 जुलाई से पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगने वाले टैक्स में भी संशोधन किया है.
नई दरों के अनुसार
- पेट्रोल पर एक्सपोर्ट टैक्स 1.50 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 4 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है.
- डीजल पर एक्सपोर्ट टैक्स 14 रुपये से घटाकर 8.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है.
- एटीएफ पर एक्सपोर्ट टैक्स 12.50 रुपये से घटाकर 7.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है.
- वित्त मंत्रालय के मुताबिक नई कर दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी हो चुकी हैं.
कच्चे तेल की कीमतों पर बनी हुई है नजर
ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आने वाले दिनों में भारतीय बाजार को प्रभावित कर सकते हैं. फिलहाल उपभोक्ताओं को राहत जरूर मिली हुई है, लेकिन वैश्विक हालात के आधार पर भविष्य में तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर सकती हैं.