Home > क्राइम > तबाही मचाने की थी तैयारी! पाकिस्तान की करतूत का खुलासा? कौन है पुलिस की गिरफ्त में आया मंजीत सिंह

तबाही मचाने की थी तैयारी! पाकिस्तान की करतूत का खुलासा? कौन है पुलिस की गिरफ्त में आया मंजीत सिंह

Pakistan Terror Attack: पुलिस ने मौके पर ही आरोपी मंजीत सिंह को पकड़ लिया और खालडा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है,

By: JP Yadav | Published: August 5, 2026 11:02:02 AM IST



Pakistan Terror Attack: दुश्मन देश भले ही अपनी अंदरूनी समस्या से परेशान हो, लेकिन भारत के खिलाफ अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता है. वह लगातार भारत के खिलाफ साजिश रचता रहता है, जिससे नुकसान पहुंचाया जा सके. इसी कड़ी में मंगलवार (04 अगस्त, 2026) को पंजाब के तरनतारन में पाकिस्तान से आए 3 ड्रोन को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मार गिराया है. इसके बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए. वहीं, पाकिस्तान की ड्रोन चाल नाकाम होने और पंजाब में हथियारों की खेप बरामद होने के बाद अब 15 अगस्त से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर आ गई हैं.  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान से भेजे गए तीन ड्रोन भारतीय सीमा में मार गिराए हैं जबकि 7 पिस्टल, एक गन, 89 कारतूस और कई मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही तरनतारन में एक तस्कर मंजीत सिंह को भी पकड़ा गया है. 

कुछ देर बाद ड्रोन हुए गायब

बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात को पाकिस्तान की तरफ से भारतीय इलाके में 3 ड्रोन भेजे गए. इस पर अलर्ट पर बीएसएफ के जवानों ने फोर्स का इस्तेमाल करते हुए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए. सूत्रों के मुताबिक, खालड़ा सेक्टर में तैनात बीएसएफ की 142वीं बटालियन के जवानों ने मंगलवार की रात को बीओपी मंगली पोस्ट पर ड्रोन की मूवमेंट महसूस की. इसके साथ ही बीएसएफ के जवानों ने देखा कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार 3 ड्रोन एक ही तरफ आ रहे हैं. 

 इसके चलते बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की, जिसके बाद ड्रोन गायब हो गए.  मौके पर अधिकारियों ने एक स्मगलर को पुलिस ने पकड़ लिया, जिसकी पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई, जो गांव वान (जिला तरनतारन) के रूप में हुई. 

बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी

तरनतारन जिले के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि हथियारों की यग खेप तस्करों ने पाकिस्तान में बैठे तस्करों से संपर्क करके मंगवाई थी.  एसएसपी ने बताया कि तीन ड्रोन के जरिए तस्करी करके लाई गई हथियारों की खेप की बरामदगी बीएसएफ की बड़ी कामयाबी है.

Advertisement