Home > देश > Operation Sindoor: वो रात जब जल्लादों के ठिकानों को किया तबाह! आज ही के दिन बुझी थी पहलगाम हमले की आग; देखें VIDEO

Operation Sindoor: वो रात जब जल्लादों के ठिकानों को किया तबाह! आज ही के दिन बुझी थी पहलगाम हमले की आग; देखें VIDEO

Operation Sindoor First Anniversary: पहलगाम में हुए हमले के बाद से ही देशभर में मातम का माहौल था. आतंकी हमले के बाद से ही भारतीयों के मन में आक्रोश भरा हुआ था. फिर उन्हें उस दिन सुकून मिला जब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया.

By: Heena Khan | Published: May 7, 2026 8:27:01 AM IST



Operation Sindoor First Anniversary: पहलगाम में हुए हमले के बाद से ही देशभर में मातम का माहौल था. आतंकी हमले के बाद से ही भारतीयों के मन में आक्रोश भरा हुआ था. फिर उन्हें उस दिन सुकून मिला जब भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. बता दें कि ठीक 15 दिन में भारतीय सेना ने आतंकियों को करारा जवाब दिया. ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना द्वारा 6-7 मई, 2025 की रात को चलाया गया एक बड़ा सैन्य अभियान था. इसका निशाना पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकवादियों के ठिकाने थे. बता दें कि कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी. सेना ने इस हमले के लिए ज़िम्मेदार आतंकवादियों और उनके ठिकानों पर कड़ी जवाबी कार्रवाई की. इस घटना की पहली बरसी के मौके पर, भारतीय वायु सेना ने X पर एक वीडियो जारी किया है. यह वीडियो इस ऑपरेशन की सफलता की कहानी बयां करता है. वीडियो यहाँ देखें.

भारतीय सेना ने जारी किया वीडियो 

भारतीय वायु सेना ने वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी नज़र आते हैं. वो ज़ोर देकर कहते हैं कि भारत हर आतंकवादी की पहचान करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि उन्हें सज़ा मिले. इसके अलावा, वो यह भी कहते हैं कि जो लोग आतंकवादियों का साथ देते हैं, उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा. इसके बाद, वीडियो में पहलगाम आतंकवादी हमले के दृश्य दिखाए जाते हैं. इसमें PM मोदी को एक उच्च-स्तरीय बैठक करते हुए भी दिखाया गया है. इसके बाद, वीडियो में भारतीय सशस्त्र बलों को अपनी तैयारियाँ करते हुए दिखाया गया है.

Suvendu Adhikari PA Murder: कौन थे चंद्रनाथ? जिनको बीच सड़क पर गोलियों से किया छन्नी; जानें कब-कहां और कैसे हुई हत्या

ऐसे बनाया भारतीय सेना ने आतंकी ठिकाने को निशाना 

फिर वीडियो में वायु सेना को PoK के अंदर मौजूद लक्ष्यों को निशाना बनाते हुए दिखाया गया है. ऑपरेशन के आखिर में, PM मोदी को देश को संबोधित करते हुए दिखाया गया है. वह ऐलान करते हैं कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते; आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं हो सकते; और पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते.

Advertisement