Army Pilot Viral Proposal Video: महाराष्ट्र के नासिक में कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में पासिंग-आउट परेड के बाद एक ऐसा दिलकश मंजर देखने को मिला. हर किसी के प्यार को इजहार करने का तरीका काफी अलग होता है, जिससे उनका यह खास मोमेंट और भी यादगार बन जाएं.
ऐसा ही कुछ आज देखने को मिला जब अभी-अभी पायलट बने भारत भारद्वाज ने अपनी गर्लफ्रेंड आरुषि को शादी के लिए प्रपोज किया. यह एक ऐसा नाजरा था जिसने सबका दिल जीत लिया.
पायलट के तौर पर ट्रेनिंग पूरी करने के बाद गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
भारत भारद्वाज ने अभी-अभी एक पायलट के तौर पर अपनी ट्रेनिंग पूरी की थी. अब, वह एक नई ज़िम्मेदारी उठाने के लिए तैयार थे शादी की ज़िम्मेदारी. नतीजतन, पासिंग-आउट परेड के तुरंत बाद, भारत ने सबके सामने एक घुटने पर बैठ अपनी गर्लफ्रेंड, आरुषि को शादी के लिए प्रपोज किया.
#WATCH | Maharashtra: The passing out parade at the Combat Army Aviation Training School in Nashik, concluded on an emotional note for a couple as Captain Bharat Bhardwaj proposed marriage to his partner. pic.twitter.com/8Un1ZNBP1F
— ANI (@ANI) June 2, 2026
घुटने पर बैठे हुए ही, उन्होंने अपनी जेब से एक अंगूठी निकाली और उसे आरुषि की उंगली में पहना दिया. आरुषि को बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं था कि ऐसा कुछ होने वाला है. इस अचानक प्रपोजल से हैरान होकर, वह कुछ पलों के लिए अवाक खड़ी रह गई. हालांकि, उसने जल्दी ही खुद को संभाला और भारत का प्रपोजल मान लिया.
भारत के दोस्तों ने इस हसीन पल को कैमरे में किया कैद
भारत के दोस्तों ने इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद कर लिया, और अब यह वीडियो हर जगह वायरल हो रहा है. प्रपोजल के बाद, वहां मौजूद सभी लोगों ने इस जोड़े को बधाई दी. वह दिन भारत और आरुषि दोनों के लिए सचमुच बहुत खास था. आरुषि ने कहा कि उसे बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं था कि उसे इतना खास सरप्राइज़ मिलेगा. वहीं, भारत ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि, आखिर में, असली बॉस तो पत्नी ही होती है.