Home > क्राइम > पहले गर्लफ्रेंड संग बिताई रात, जब नहीं बनी बात तो बन गया हैवान; फिर युवती को लेकर पहुंचा सूनसान जगह और…

पहले गर्लफ्रेंड संग बिताई रात, जब नहीं बनी बात तो बन गया हैवान; फिर युवती को लेकर पहुंचा सूनसान जगह और…

Nagpur News: महाराष्ट्र में दोस्ती, प्यार, शादी और गिफ्ट को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मौत की वजह बन गई. फ्रेंडशिप डे पर युवक और युवती में बहस हुई, जिसके बाद आरोपी युवक ने उठाया खौफनाक कदम. जानें पूरा मामला.

By: Kamesh Dwivedi | Published: August 5, 2026 1:28:20 PM IST



नागपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां फ्रेंडशिप डे पर दोस्ती, शादी और गिफ्ट को लेकर हुए विवाद के चलते एक युवती को नदी में धकेल कर मार डाला गया. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन इसके पीछे कुछ ऐसे राज सामने आए हैं, जिसने आस-पास के इलाकों के लोगों को हैरान कर दिया है. 

कब और कैसे हुई पूरी घटना?

आपको बता दें कि यह पूरा मामला नागपुर के कन्हान थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार फ्रेंडशिप डे (29 जुलाई) के दिन यानी रविवार को आरोपी आशीष मनपिया, आशी डे के घर गया था, जो कथित तौर पर उसकी गर्लफ्रेंड थी. जब  आरोपी युवक पहुंचा, तो दोनों ने कुछ समय साथ बिताया, लेकिन देर शाम उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. जानकारी के मुताबिक दोनों में दोस्ती, शादी और गिफ्ट को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पुराने रेलवे पुल तक पहुंच गए. फिर वहीं पर आरोपी युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को नदी में फेंक दिया. 

जबरदस्ती दिया धक्का

जांच कर रही पुलिस ने युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने युवती को जबरदस्ती गुस्से में आकर नदी में धकेल दिया था. ये घटना रात के समय हुई थी. इस वजह से उसकी डूबने से मौत हो गई. हालांकि, अभी पुलिस सभी एंगल को जोड़कर मौत के पीछे के असली कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है. जब मृत लड़की का शव मिला, तो उसके हाथ पर माय लव इज पॉइजन गुदा हुआ था. साथ ही आपको बता दें कि वह नागपुर में ड्रग्स तस्करी की आरोपी रह चुकी है. इसलिए पुलिल ड्रग्स मामले भी जांच कर रही है.

बॉयफ्रेंड के खिलाफ की थी शिकायत

जांच में यह भी सामने आया कि आशी डे ने पहले भी अपने बॉयफ्रेंड मोनू मनपिया के खिलाफ राणा प्रताप नगर और यशोधरा नगर पुलिस स्टेशन में शिकायतें दर्ज कराई थीं.जांच में इसे भी आधार बनाया गया है. पुलिस नदी के आसपास के इलाकों के सीसीटीवी की जांच कर रही है. और सभी घटनाओं को जोड़ते हुए पुलिस गहनता से जांच कर रही है. 

Advertisement