Home > देश > ‘राहुल गांधी के धरने से बेटे को एग्जाम सेंटर पहुंचने में हुई देरी’ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर बोला हमला

‘राहुल गांधी के धरने से बेटे को एग्जाम सेंटर पहुंचने में हुई देरी’ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर बोला हमला

Nishikant Dubey Animadversion Rahul Gandhi Protest: राहुल गांधी के धरने के कारण झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बेटे को परीक्षा केंद्र पहुंचने में आधा घंटा देर हो गई. इस पर सांसद ने राहुल गांधी के इस गैरजिम्मेदाराना रवैये की आलोचना की है.

By: JP Yadav | Last Updated: July 22, 2026 8:24:50 AM IST



Nishikant Dubey Animadversion Rahul Gandhi Protest: पिछले दिनों (सोमवार और मंगलवार) नई दिल्ली क्षेत्र में जंतर मंतर से लेकर प्रधानमंत्री आवास तक धरना प्रदर्शन ने ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा कर दी. भले ही देश का संविधान नागरिकों को शांतिपूर्ण और बिना हथियारों के धरना-प्रदर्शन करने का मौलिक अधिकार (अनुच्छेद 19) देता है, लेकिन इससे लोगों को दिक्कत भी आती है. ताजा मामला झारखंड के दिग्गज नेता और भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे से जुड़ा है. 

मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन के चलते भाजपा सांसद के बेटे को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा. यहां तक कि उनके बेटे की परीक्षा भी छूट सकती थी और उसका साल भी खराब हो सकता था. उन्होंने यह दर्द सोशल मीडिया पर बयां किया है. उन्होंने सोशले मीडिया के प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर छलका है. उन्होंने जानकारी मुहैया कराई कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं के धरने की वजह से उनके बेटे की परीक्षा छूटते-छूटते बची और वह परीक्षा केंद्र पर विलंब से पहुंचा.


 

राहुल गांधी को लिया निशाने पर 

बेटे के देरी से पहुंचने पर अपने बेबाक बोल के लिए मशहूर झारखंड के भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने X पर लिखा- ‘राहुल गांधी जी के धरने के कारण मेरे छोटे बेटे को परीक्षा सेंटर में आधे घंटे विलंब से पहुंचना पड़ा? शायद इसकी ज़िम्मेदारी कांग्रेस पार्टी लेगी?’ निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘मेरे घर के सामने प्रदर्शनकारी बैठे हैं, जिसकी वजह से उनके बेटे का ब्रिज कोर्स लॉ की परीक्षा सेंटर पहुंचने में आधे घंटे की देरी हुई. उन्होंने आगे कहा कि वे सभी प्रदर्शनकारियों के लिए चाय, नाश्ता और कंबल लेकर पहुंचेंगे.’ 

20 जुलाई को हुई कथित हिंसा के विरोध में किया था प्रदर्शन

यहां पर बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार (20 जुलाई, 2026) कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया था. इस दौरान छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को प्रधानमंत्री आवास के निकट यह प्रदर्शन आयोजित किया. इसके चलते निशिकांत दुबे के बेटे को दिक्कत आई.

यह भी पढ़ें: Sonam Wangchuk Hunger Strike: 3 मांगें मानीं तो आज खत्म हो सकता है सोनम वांगचुक का अनशन

यहां पर बता दें कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा समेत पार्टी के कई बड़े नेता केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे. यह अलग बात है कि मंगलवार देर रात सभी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: आखिर कौन थी वह महिला? जिसके लिए आधी रात में लाठी लेकर निकले लालू यादव

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज- मैं 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा

Tags:
Advertisement