Mumbai Weather: आने वाले कुछ दिनों में मुंबई में बादल, उमस और बीच-बीच में बारिश का मिला-जुला मौसम रहने की संभावना है, और शहर में मौसम का मिजाज अस्थिर रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 5 जून के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मुंबई में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. मौसम में होने वाले इस बदलाव से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, हालांकि लोगों को उमस और बीच-बीच में होने वाली आंधी-तूफान का सामना करना पड़ सकता है.
कल कैसा था मौसम
5 जून को मुंबई के कई हिस्सों में बादल छाए रहे जिनमें बोरीवली, चेंबूर, कोलाबा, मुलुंड, पवई, सांताक्रूज और वर्ली शामिल हैं. IMD ने अधिकतम तापमान 32°C से 33°C के बीच रहने का अनुमान लगाया था, जबकि न्यूनतम तापमान 25°C से 27°C के बीच रहने की संभावना जताई थी और कल मुंबई का मौसम ऐसा ही बना रहा दिन के दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुआ और कहीं-कहीं आंधी-तूफान की एक-दो बौछारें देखने को मिली. फिलहाल शहर के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.
कौन है धार का सलमान खान? जिनकी बदमाशों ने पीट-पीटकर की हत्या; घटना के बारे में जान कांप उठेगी रूह
6 जून से आंधी-तूफान का अनुमान
एशियानेट न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, 6 जून से 8 जून के बीच मौसम के मिजाज में और बदलाव आ सकता है, और मुंबई के कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तापमान काफी हद तक स्थिर रहने की उम्मीद है, जो 33°C से 34°C के आसपास रहेगा. बारिश की संभावना के बावजूद, गर्म और उमस भरे हालात बने रहने की आशंका है, खासकर रात के समय.