Home > देश > टीएमसी के बाद बड़े दल में टूट की आहट तेज! 6 सांसद बदल सकते हैं पाला, लोकसभा में दो तिहाई बहुमत हासिल कर लेगी NDA?

टीएमसी के बाद बड़े दल में टूट की आहट तेज! 6 सांसद बदल सकते हैं पाला, लोकसभा में दो तिहाई बहुमत हासिल कर लेगी NDA?

NDA Lok Sabha Majority: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के पाला बदलने की खबरों के बीच महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के पाला बदलने की खबर सामने आ रही हैं.

By: Sohail Rahman | Published: June 13, 2026 7:57:48 AM IST



Uddhav Thackeray Shiv Sena: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की टूट की खबरों के बीच महाराष्ट्र से शिवसेना यूबीटी की टूट की खबरें सामने आ रही है. इस बीच, जानकारी सामने आ रही है कि सत्ताधारी एनडीए गठबंधन लोकसभा में अपनी संख्या और ताकत बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के एक बागी गुट के 19 सांसदों के समर्थन के दावे के बाद अब एक और बड़ी विपक्षी पार्टी में फूट की खबरें सामने आ रही हैं. सूत्रों के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) अगली पार्टी हो सकती है.

बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचने के लिए कई विपक्षी सांसदो को अपने पाले में लाने की रणनीति बना रहा है.

क्या अब शिवसेना यूबीटी के सांसद टूटेंगे?

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी जीत के बाद से ही उद्धव गुट में बगावत की अटकलें चल रही थीं, लेकिन अब इन अफवाहों ने काफी जोर पकड़ लिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा में उद्धव ठाकरे की पार्टी के अभी नौ सांसद हैं. दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित होने से बचने के लिए इनमें से कम से कम छह सांसदों को एक साथ पार्टी छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में शामिल होना होगा. माना जा रहा है कि इन बागी सांसदों के लिए सबसे अच्छा विकल्प महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला शिवसेना गुट होगा.

यह भी पढ़ें – सुर्ख़ियों में ममता बनर्जी की ‘एपांग ओपांग झपांग’! क्या है यह और क्यों शुभेंदु सरकार ने इस पर लगाई रोक?

संसद में एनडीए 2 तिहाई बहुमत हासिल कर लेगी?

संसद में अपने गठबंधन की संख्या बल बढ़ाने के बीजेपी के राजनीतिक कदम का मुख्य मकसद दो-तिहाई बहुमत हासिल करना है. फिलहाल लोकसभा में 540 सांसद हैं और तीन सीटें खाली हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए सदन में 360 सांसदों का ‘मैजिक फिगर’ यानी जादुई आंकड़ा हासिल करने का लक्ष्य बना रहा है, जो दो-तिहाई बहुमत को दर्शाता है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी के विधायक और सांसद लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं. टीएमसी के एक बागी गुट ने दावा किया कि उनके पास 19 लोकसभा सांसदों के हस्ताक्षर हैं जो एनडीए सरकार का समर्थन करने को तैयार हैं.

यह भी पढ़ें – SIR में वोटर लिस्ट से गायब हुआ स्मृति ईरानी का नाम? अमेठी के जिलाधिकारी ने किया हैरान करने वाला खुलासा

Advertisement