Home > देश > Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी वाहन; कई टूरिस्ट की मौत

Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी वाहन; कई टूरिस्ट की मौत

Himachal Accident:रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर ककीरा के पास घार इलाके में हुआ. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 3 बजे एक इनोवा कार का कंट्रोल बिगड़ गया और वह गहरी खाई में गिर गई. कार में ड्राइवर समेत दस लोग सवार थे. हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी पूरी तरह से तबाह हो गई.

By: Divyanshi Singh | Published: May 11, 2026 12:05:48 PM IST



Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह टूरिस्ट की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर ककीरा के पास घार इलाके में हुआ. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 3 बजे एक इनोवा कार का कंट्रोल बिगड़ गया और वह गहरी खाई में गिर गई. कार में ड्राइवर समेत दस लोग सवार थे. हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी पूरी तरह से तबाह हो गई. हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत और बचाव का काम शुरू किया गया. चार घायलों को फर्स्ट एड के बाद आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी लोग गुजरात के टूरिस्ट थे, जो मनाली से डलहौजी जा रहे थे. खबर है कि एक्सीडेंट में शामिल इनोवा कार पर मंडी का लाइसेंस प्लेट है. एक्सीडेंट का सही कारण अभी साफ नहीं है.

Advertisement