Home > देश > किसानों के लिए खुशखबरी! मंत्रिमंडल बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर बनी सहमति; लाखों को मिलेगी राहत

किसानों के लिए खुशखबरी! मंत्रिमंडल बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर बनी सहमति; लाखों को मिलेगी राहत

Maharashtra Farmers News: सीएम फडणवीस की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर सहमति बनी है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है.

By: Shubahm Srivastava | Published: June 2, 2026 5:11:26 PM IST



Maharashtra farmers loan waiver: महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के लिए बड़ी राहत देते हुए कर्जमाफी योजना को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर सहमति बनी है. इसे सरकार के चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

2 लाख रुपये तक का कृषि ऋण होगा माफ

खबरों के अनुसार, सरकार ने किसानों के 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने का फैसला किया है. इस योजना का उद्देश्य कर्ज के बोझ से दबे किसानों को आर्थिक राहत प्रदान करना और उनकी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाना है.

लाखों किसानों को मिलेगा लाभ

कर्जमाफी योजना के तहत राज्य के 65 लाख से अधिक कृषि ऋण खातों को शामिल किया जाएगा. इसके लिए सरकार करीब 36,585 करोड़ रुपये खर्च करेगी. अनुमान है कि इस फैसले से लगभग 56 लाख किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.

नियमित कर्ज चुकाने वालों के लिए भी फायदा

सरकार ने सिर्फ कर्जदार किसानों ही नहीं, बल्कि समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को भी राहत देने का फैसला किया है. ऐसे किसानों को 50 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि (अनुदान) दी जाएगी, ताकि ईमानदार भुगतान करने वालों को भी लाभ मिल सके.

आचार संहिता के बाद होगी आधिकारिक घोषणा

फिलहाल विधान परिषद चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है, इसलिए सरकार इस फैसले की औपचारिक घोषणा नहीं कर सकती. चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद योजना की विस्तृत जानकारी और क्रियान्वयन से जुड़ी आधिकारिक घोषणा किए जाने की संभावना है.

बीजेपी उम्मीदवार बने सुप्रिया सुले के समधी, MLC चुनाव में अरुण लखानी की एंट्री से बढ़ी चर्चा; क्या बदलने वाला है समीकरण?

Advertisement