Kolkata Warehouse Collapsed: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है. जहां बुधवार दोपहर शहर के तारातल्ला इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां निर्माणाधीन एक गोदाम का शेड भरभराकर गिर पड़ा. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त साइट पर करीब 50 से 60 मजदूर काम कर रहे थे और पलक झपकते ही वे मलबे के भारी ढेर के नीचे दब गए.
हालात की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य जारी है. स्थानीय प्रशासन के साथ सेना को भी राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है.
राहत और बचाव कार्य जारी
चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं. अब तक 6 से 7 मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है; कुछ की हालत गंभीर है. भारी लोहे के बीम को काटने के लिए गैस कटर और मलबा हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है.
#WATCH | Kolkata | West Bengal | Search and rescue operation underway at the site where an under-construction godown shed collapsed in Taratala. https://t.co/O68iBSS8Lb pic.twitter.com/rU10750Fnl
— ANI (@ANI) June 24, 2026
यह भी पढ़ें – मुकेरियां स्टेशन पर विकास कार्य का असर, 23 ट्रेन सेवाएं प्रभावित; यात्रियों को हो सकती है परेशानी
मलबे के नीचे दबे मजदूरों की चीखें
खबरों के मुताबिक, मलबे के नीचे दबे मजदूरों की दर्दनाक चीखें सुनी जा सकती हैं, जिससे अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे लोग बुरी तरह सहमे हुए हैं. राज्य सरकार ने स्थिति पर नजर रखने के लिए नबान्न में एक कंट्रोल रूम बनाया है. मौके पर पहुंचे राज्य मंत्री इंद्रनील खान और बीजेपी नेता राकेश सिंह ने कहा कि लोगों की जान बचाना ही सबसे पहली प्राथमिकता है. आशंका है कि मंगलवार को हुई भारी बारिश से ढांचा कमजोर हो गया था, हालांकि सुरक्षा मानकों में लापरवाही को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें – गन्ना किसानों के बकाया भुगतान पर 1 जुलाई को बड़ा निर्णय, जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे होगा जाम? सरकार को दिया 30 जून तक का समय