Home > देश > खचाखच भरी बस में मंत्री के साथ हुआ अजीब हादसा, सिर और कपड़ों पर गिर गई गर्म खीर; अफरातफरी के बीच वीडियो वायरल

खचाखच भरी बस में मंत्री के साथ हुआ अजीब हादसा, सिर और कपड़ों पर गिर गई गर्म खीर; अफरातफरी के बीच वीडियो वायरल

Minister Hot Kheer Incident: सोमवार को एक सरकारी बस में यात्रा करते समय मंत्री बिंदु कृष्णा पर गलती से गर्म पायसम यानी खीर गिर गई. इस घटना से मंत्री चौंक गईं और आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत उनके सिर से गर्म खीर हटाने में मदद की.

By: Shristi S | Published: June 15, 2026 5:36:30 PM IST



Minister Bindu Krishna Kheer Incident: केरल में सोमवार को एक सरकारी बस में यात्रा करते समय मंत्री बिंदु कृष्णा पर गलती से गर्म पायसम यानी खीर गिर गई. इस घटना से मंत्री चौंक गईं और आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत उनके सिर से गर्म खीर हटाने में मदद की.

यह घटना तब हुई जब मंत्री केरल सरकार द्वारा खास तौर पर महिलाओं के लिए शुरू की गई बस सेवा में यात्रा कर रही थीं, जो चुनाव का एक अहम वादा था. मंत्री और वकील बिंदु कृष्णा बस में समर्थकों के बीच बैठी थीं, तभी अफरातफरी के बीच यह हादसा हुआ.

घटना कोल्लम खचाखच भरी सरकारी बस के अंदर हुई

यह घटना कोल्लम में खचाखच भरी सरकारी बस के अंदर हुई, जहां महिला एवं बाल विकास मंत्री बिंदु कृष्णा पर गलती से गर्म खीर गिर गया. वह ‘प्रियदर्शनी’ योजना के तहत केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस में यात्रा कर रही थीं. यह योजना राज्य भर में नियमित KSRTC बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा देती है. मंत्री का स्वागत करने के लिए बस में चढ़े समर्थक यात्रा के दौरान उन्हें खिलाने के लिए गर्म मीठी खीर लाए थे.

मंत्री पर खीर कैसे गिरा?

खचाखच भरी बस में भारी भीड़ के बीच, मीठी डिश वाला बर्तन गलती से मंत्री से टकरा गया, जिससे गर्म खीर उनके सिर और कपड़ों पर गिर गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बिंदु कृष्णा को अपने बालों और कपड़ों से खीर पोंछते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनके साथी उन्हें साफ-सफाई में मदद कर रहे हैं.

सीएम वी.डी. सतीशन ने प्रियदर्शनी योजना का किया था उद्घाटन

मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने थंपनूर में KSRTC बस टर्मिनल पर प्रियदर्शनी योजना का उद्घाटन किया था और इसे महिला सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम बताया था. पहले चरण के तहत, सभी उम्र की महिलाएं और ट्रांसजेंडर लोग बिना किसी रजिस्ट्रेशन या डॉक्यूमेंटेशन के पूरे केरल में सभी 3,125 नियमित KSRTC बसों में मुफ्त यात्रा कर सकते हैं.

केरल सरकार की योजना क्या है?

यात्रियों को बस कंडक्टर से इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन का इस्तेमाल करके जीरो-वैल्यू वाला ‘प्रियदर्शनी’ टिकट लेना होता है; इससे सरकार यात्रा की लागत के लिए KSRTC को भुगतान कर पाती है. प्रियदर्शनी योजना शुरू होने के साथ, केरल महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने वाले कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों की सूची में शामिल हो गया है.

राज्य सरकार ने कहा है कि वह इस योजना को लागू करने के लिए KSRTC को हर साल लगभग ₹800 करोड़ देगी. विपक्षी पार्टी CPI(M) ने इस योजना के लॉन्च का बहिष्कार किया. उनका आरोप था कि सरकार ने शुरुआती चरण में छूट को सिर्फ़ स्टैंडर्ड KSRTC सेवाओं तक सीमित करके अपने चुनावी वादे को कमज़ोर कर दिया है.

Advertisement