Home > क्राइम > Karnataka Crime News: शादी के बाद गैरमर्द से संबंध बनाती थी पत्नी, रात को ऐसा क्या हुआ; पुलिस के पास पहुंच गया वीडियो

Karnataka Crime News: शादी के बाद गैरमर्द से संबंध बनाती थी पत्नी, रात को ऐसा क्या हुआ; पुलिस के पास पहुंच गया वीडियो

Karnataka Crime News: पुलिस ने बताया कि कथित अफेयर की वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे. एक दिन विवाद अधिक बढ़ने पर शख्स ने पति की हत्या कर दी.

By: JP Yadav | Published: July 28, 2026 3:53:17 PM IST



Karnataka Crime News: बागलकोट पुलिस ने मंगलवार (28 जुलाई, 2026) में 29 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया  है. शख्स का पत्नी पर शक था कि उसका किसी और के साथ अफेयर है. उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी के आखिरी पलों का वीडियो बनाया, जब वह फंदे से लटकी हुई थी. पुलिस ने बताया कि जान गंवाने वाली महिला की पहचान भाग्यश्री जिगलूर के तौर पर हुई है. सोमवार शाम को बिलागी तालुक के गलागली गांव में दंपती के घर पर उसका शव मिला.

पुलिस ने भाग्यश्री जिगलूर के पिता की शिकायत के आधार पर उसके पति प्रवीण अशोक जिगलूर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के आखिरी पलों का वीडियो बनाया, जब वह फंदे से लटकी हुई थी. वीडियो में वह संघर्ष करती हुई दिख रही थी. बाद में उसने यह वीडियो कई लोगों को भेजा, जिसमें उसके परिवार के सदस्य भी शामिल थे.

हालांकि, जांचकर्ता अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि महिला के साथ मारपीट के बाद उसे फांसी पर लटकाया गया या मारपीट के बाद उसने फांसी लगाकर जान दी, क्योंकि उसके शरीर पर खून के निशान मिले थे. शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं. पुलिस ने महिला के मोबाइल फोन से कथित तौर पर मिले वीडियो और घटना के बाद आरोपी द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो बरामद किए हैं.

घटनास्थल पर बीयर की बोतलें भी मिलीं

बागलकोट के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ गोयल ने कहा कि आरोपी ने वे वीडियो महिला के पिता, परिवार के सदस्यों और कुछ दोस्तों के साथ शेयर किए थे. हमने वे वीडियो बरामद कर लिए हैं. घटनास्थल पर बीयर की बोतलें भी मिली हैं और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या महिला को जबरदस्ती शराब पिलाई गई थी. अधिकारी ने बताया कि जिस कमरे में घटना हुई, वहां सिर्फ पति और पत्नी ही मौजूद थे. 

6 साल पहले हुई थी शादी

पुलिस ने बताया कि दंपती की शादी 2020 में हुई थी और वे लगभग चार साल तक साथ रहे. उनका तीन साल का बेटा भी है. शुरुआती जांच के अनुसार, पति पिछले दो वर्षों से ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था और अक्सर बाहर रहता था. इस दौरान महिला के कथित तौर पर उस इलाके के एक अन्य व्यक्ति के साथ संबंध बन गए थे, जहां उसका मायका है. 

पति पर लगे कई गंभीर आरोप

महिला पिछले डेढ़ महीने से अपने माता-पिता के घर रह रही थी. जांच करने वाले अधिकारी महिला की उन शिकायतों की भी जांच कर रहे हैं जिनमें कहा गया था कि उसका पति उसकी ठीक से देखभाल नहीं कर रहा था. एसपी के मुताबिक, सोमवार को आरोपी कथित तौर पर अपने ससुराल गया और अपनी पत्नी को वापस घर ले आया. घटना के समय दोनों अकेले थे.

क्यों लगी गर्दन पर चोट

पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान और खून के धब्बे मिले हैं और लोहे की रॉड जैसा हथियार बरामद किया गया है. अधिकारियों ने फोरेंसिक जांच के लिए घटनास्थल से सबूत भी इकट्ठा किए हैं. अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम से गर्दन पर लगी चोटों की असल वजह पता चल पाएगी. हम यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या उसे कोई नशीला पदार्थ दिया गया था. पेट की सामग्री को सुरक्षित रख लिया गया है और जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा गया है.

Advertisement