Home > देश > Kanpur-Lucknow Expressway Viral Video: बनने के कुछ दिनों बाद NHAI हाइवे का हुआ ऐसा हाल! अब पंखे से सुखाना पड़ रहा 4,200 करोड़ वाला रोड

Kanpur-Lucknow Expressway Viral Video: बनने के कुछ दिनों बाद NHAI हाइवे का हुआ ऐसा हाल! अब पंखे से सुखाना पड़ रहा 4,200 करोड़ वाला रोड

Kanpur-Lucknow Expressway Viral Video: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के खुलने के ठीक तीन हफ़्ते बाद ही, इसके कुछ हिस्सों में सड़क धंसने और सतह खिसकने की कई घटनाएं सामने आईं.

By: Heena Khan | Last Updated: August 6, 2026 3:32:00 PM IST



Kanpur-Lucknow Expressway Viral Video: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के खुलने के ठीक तीन हफ़्ते बाद ही, इसके कुछ हिस्सों में सड़क धंसने और सतह खिसकने की कई घटनाएं सामने आईं. जिसकी वजह से अधिकारियों को क्षतिग्रस्त हिस्सों को खोदकर फिर से बनाना पड़ा. कई जगहों पर ट्रैफ़िक को एक ही लेन तक सीमित कर दिया गया है, जबकि उन्नाव एंट्री पॉइंट के पास मरम्मत के काम की वजह से ड्राइवरों को यू-टर्न लेने और सड़क की गलत साइड पर गाड़ी चलाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. वहीं अब इस एक्सप्रेसवे की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

फिर से की जा रही सड़क की मरम्मत 

सोशल मीडिया पर जो वीडियो तेजी से वायरल हो रही है उन वीडियो में ज़मीनी पड़ताल में कई जगहों पर मरम्मत का काम होता पाया गया, जिसमें क्षतिग्रस्त हिस्सों को खोदने और सड़क को फिर से बनाने के लिए भारी मशीनरी लगाई गई थी. सबसे ज़्यादा प्रभावित जगहों में से एक पर, सड़क में एक से ज़्यादा बार समस्या आने के बाद एहतियाती उपाय के तौर पर लगभग 300 मीटर के हिस्से को खोदा जा रहा है.

इस परेशानी की वजह से अब NHAI पर कई सवाल खड़े हो गए हैं. दरअसल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) ने पूरे एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली तब तक के लिए रोक दी है जब तक कि प्रभावित हिस्सों की पूरी तरह से मरम्मत नहीं हो जाती. इसने कंसेशनेयर PNC इंफ्राटेक, प्रोजेक्ट की देखरेख के लिए ज़िम्मेदार अधिकारियों और प्रोजेक्ट के इंडिपेंडेंट इंजीनियर के ख़िलाफ़ भी कार्रवाई शुरू कर दी है.

13 जुलाई को ही हुआ था उद्घाटन 

लगभग 4,200 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई को लखनऊ और कानपुर के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए किया गया था. समस्या के पहले बड़े संकेत 26 जुलाई की रात को मिले, जब खुलने के सिर्फ़ 13 दिन बाद ही किलोमीटर 64 के पास सड़क धंसने और खिसकने की सूचना मिली.

सड़क सुखाने के लिए लगाए पंखे 

सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि उन्नाव में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 64 पर हाल ही में धंसे हिस्से की मरम्मत का कार्य लगातार जारी है. और मरम्मत के दौरान किए जा रहे पैचवर्क को जल्दी सुखाने के लिए करीब 10 बड़े पंखे लगाए गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

ये भी पढ़ें:  शेख हसीना की ‘आवाज’ से बांग्लादेश में फिर बवाल! क्रिकेटर शाकिल अल हसन के घर पर कट्टरपंथियों ने किया हमला

Advertisement