Home > क्राइम > कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या सुरेश के साथ छेड़छाड़, सरेआम युवक करता रहा अश्लील हरकत

कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या सुरेश के साथ छेड़छाड़, सरेआम युवक करता रहा अश्लील हरकत

एक्ट्रेस और कन्नड़ बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट दिव्या सुरेश ने रविवार देर रात बेंगलुरु की सड़क पर अपने साथ हुई कथित बदसलूकी की एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है.

By: Thakur Dinesh Kumar | Last Updated: June 30, 2026 8:56:21 PM IST



Kannada Actress harassment: एक्ट्रेस और कन्नड़ बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट दिव्या सुरेश ने रविवार देर रात बेंगलुरु की सड़क पर अपने साथ हुई कथित बदसलूकी की एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है. सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए एक्ट्रेस ने इस परेशान करने वाली घटना पर गहरा दुख जताया और शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की. आए दिन इस तरह की घटना सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है.

 जहां एक ओर इस तरह की घटनाएं सभ्य समाज में एक अभिशाप की तरह फैल गई है. जिसका शिकार आए दिन कोई न कोई होता ही रहता है. और इस बार ये घटिया हरकत कन्नड़ अभिनेत्री और बिग बॉस-8 की पूर्व कंटेस्टेंदिव्या सुरेश के साथ घटित हुई. 33 वर्षीय अभिनेत्री इस घटना से काफी आहत है.

कार की ओर जाते वक्त घटी घटना

33 साल की कन्नड़ एक्ट्रेस दिव्या सुरेश का दावा है कि वह अपने कजिन के साथ अपनी कार की तरफ जा रही थीं, तभी एक अनजान आदमी ने कथित तौर पर उनका पीछा करना शुरू कर दिया और अश्लील इशारे करने लगा. दिव्या सुरेश के रोकने पर भी युवक नहीं रुका. 

इंस्टाग्राम पर सांझा की सारी कहानी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इस घटना का खुलासा किया. इंस्टाग्राम स्टोरी में दिव्या सुरेश ने लिखा, ‘आज रात मैं और मेरा कजिन लगभग 11:30 बजे अपनी कार की तरफ जा रहे थे, तभी एक आदमी हमारा पीछा करने लगा. पीछा करते हुए वह सबके सामने खुद को गलत तरीके से छू रहा था. हमने तुरंत यह देखा और उसे रोका, लेकिन वह फिर भी नहीं रुका. जब तक हम अपनी कार में नहीं बैठ गए, वह ऐसा ही करता रहा.

पुलिस प्रशासन से किया सवाल

कन्नड़ अभिनेत्री ने बेंगलुरु पुलिस से सवाल किया है कि ‘किसी भी महिला को सिर्फ इसलिए उत्पीड़न का सामना नहीं करना चाहिए क्योंकि वह रात में चल रही है. ‘वो सुरक्षा कहां है, जिसका वादा किया जाता है?’ उन्होंने बेंगलुरु पुलिस को टैग करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक अहम सवाल भी पूछा. एक्ट्रेस ने अपनी बात इस सवाल के साथ खत्म की, ‘वो सुरक्षा कहां है, जिसका हमसे वादा किया जाता है? अगर ये घटना एक मशहूर अभिनेत्री के साथ हो सकती है, तो आम लड़कियों के साथ क्या हो सकता है.

Advertisement