Home > देश > Jalandhar Factory Fire: जालंधर में गद्दे बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, धुआं-धुआं हो गया पूरा इलाका

Jalandhar Factory Fire: जालंधर में गद्दे बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, धुआं-धुआं हो गया पूरा इलाका

Jalandhar Factory Fire: पंजाब के जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा देखने को मिला. जब गद्दे बनाने वाली मोदी फार्म की फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई.

By: Sohail Rahman | Last Updated: September 5, 2026 8:53:57 AM IST



Jalandhar Factory Fire: पंजाब के जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा देखने को मिला. जब गद्दे बनाने वाली मोदी फार्म की फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें फैल गई और पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया. आग से निकलने वाला घना काला धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था, जिससे आस-पास के इलाके में अफरातफरी मच गई. फैक्टरी और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी.

सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियाम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई. फायर फाइटर्स अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है. फैक्टरी को कितना नुकसान हुआ है. इसका अनुमान लगा पाना मुश्किल है.

फायर ब्रिगेड अधिकारी ने क्या कहा?

फायर ब्रिगेड अधिकारी मनिंदर सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमें सुबह करीब 9.15 बजे सूचना मिली कि गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई है. हमारी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया. अब आग का सिर्फ 10 से 15 प्रतिशत हिस्सा ही बचा है, कहीं-कहीं हल्की सुलगन है. यहां करीब पांच से छह फायर टेंडर तैनात किए गए हैं. आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है; हमें सूचना तब मिली जब आग पहले से ही लगी हुई थी और हमने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया. हम बाद में फोम और अन्य कच्चे माल की जांच करेंगे. किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और आग पर काबू पा लिया गया है.



स्थानीय निवासी केशव ने क्या कहा?

इस दुखद घटना पर स्थानीय निवासी केशव का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि फैक्टरी रिहायशी इलाके में स्थित है. उनके मुताबिक, इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने दावा किया कि आग से फैक्टरी के शेड की ढांचा कमजोर हो गया, जिससे लपटें पास के घरों तक फैल गईं. घटना के दौरान फैक्टरी की कंक्रीट की छत भी गिर गई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.

इसके अलावा, केशन ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई थी, लेकिन अधिकारी करीब एक घंटे के बाद मौके पर पहुंचे. उन्होंने यह भी कहा कि फैक्टरी संचालक स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर नहीं आए. स्थानीय लोगों ने याद करते हुए यह भी बताया कि करीब 10 साल पहले भी इलाके की एक फैक्टरी में ऐसी ही आग लगी थी.

यह भी पढ़ें – Manjit Singh Bedi: कौन है मंजीत सिंह बेदी? EBT कार्ड से कैश देकर करता था खेल; अमेरिका से भागकर भारत आने पर कैसे पुलिस ने…

यह भी पढ़ें – बजरंगबली की कृपा भी नहीं बचा पाई, युवक का सिर फोड़ने पर स्वतंत्र भारद्वाज पर शिकंजा; बुलंदशहर से पुलिस ने दबोचा

Advertisement