Jahangir Khan Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी में लगातार डेंट लगता हुआ नजर आ रहा है. एक के बाद एक विधायक और सांसद टीएमसी का साथ छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं. इस बीच, फालता विधानसभा चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है. उन्हें कुछ दिनों पहले गिरफ्तार कर लिया गया था. इस बीच, आप पश्चिम बंगाल पुलिस ने जहांगीर खान का सड़क पर परेड निकाला है.
जब से पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनी है. तब से अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस बीच, टीएमसी नेता जहांगीर खान का पुलिस ने परेड निकाला है. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है.
सड़कों पर निकाला परेड
जहांगीर को शॉर्ट्स पहनाकर सड़कों पर घुमाया गया. नई सरकार के गठन के बाद से राज्य भर में ऐसी कई घटनाएं देखी गई हैं. प्रशासन के अनुसार, भ्रष्टाचार और अन्य अनियमितताओं के आरोपी कई तृणमूल नेताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं. जहांगीर से जुड़ी इस घटना ने काफी राजनीतिक चर्चा भी छेड़ दी है. कुछ दिनों पहले ही पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के पास से जहांगीर खान को गिरफ्तार किया था.
जो जहांगीर ख़ान (पूर्व विधायक )कभी ख़ुद को फ़ॉल्ता का “पुष्पा”बताता था और उसे पुलिस का भी ख़ौफ़ नहीं रहता था उसी जहांगीर की आज पुलिस परेड करा रही है वो भी हाफ पेंट में.
Jahangir khan has been paraded in half pant in Falta. pic.twitter.com/z5lOKBgMGH
— Kishor Joshi (@KishorJoshi02) June 11, 2026
यह भी पढ़ें – क्या शादीशुदा हैं ममता बनर्जी की बागी सांसद सायोनी घोष? इंटरनेट पर लोग ढूंढ रहे पति का नाम, सुर्खियों में है निजी जिंदगी
जहांगीर खान के खिलाफ 7 एफआईआर दर्ज
बताया जा रहा है कि जहांगीर खान के खिलाफ दक्षिण 24 परगना जिले के फलता पुलिस स्टेशन में सात एफआईआर दर्ज की गई थीं. जहांगीर खान के खिलाफ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हिंसा और नियमों के उल्लंघन करने के आरोप लगे थे. जिसकी वजह से चुनाव रद्द कर दिया गया था और दोबारा मतदान कराया गया था. चुनाव प्रचार थमने से कुछ घंटे पहले ही जहांगीर खान ने चुनावी मैदान से अपना नाम वापस लेने का एलान कर दिया था. जिससे बाद बीजेपी उम्मीदवार की जीत हो गई.
कौन हैं जहांगीर खान
जहांगीर खान फालता विधानसभा चुनाव से टीएमसी के उम्मीदवार थे. जहांगीर खान की उम्र 41 साल बताई जा रही है. जिन्होंने 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है. बताया जा रहा है कि जहांगीर खान अभिषेक बनर्जी के बेहद करीबी थे. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान जहांगीर खान और पुलिस ऑब्जर्वर बनाए गए आईपीएस ऑफिसर अजय पाल शर्मा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी. चुनाव के लिए जमा किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, उनके पास करीब 2.1 करोड़ रुपये की संपत्ति है. कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जहांगीर खान पर जमीन पर कब्जा करने, तस्करी और दूसरे संगठित अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है.
यह भी पढ़ें – ना बयान, ना जवाब… TMC विवाद के बीच दिल्ली से कोलकाता पहुंचीं सयानी घोष, टोपी व चश्मा वाला लुक देखकर हर कोई रह गया हैरान