IRCTC Staff Video Viral: आपने कभी न कभी ट्रेन में सफर तो किया ही होगा. ट्रेन का खाना भी खाया होगा. ट्रेन का बेस्वाद खाना लोगों को पसंद नहीं आता, जिसके कारण अक्सर लोगों में नाराजगी देखने को मिलती है. इसी बीच एक और ऐसी वजह सामने आई है, जो लोगों की नाराजगी का कारण बनी हुई है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि IRCTC यानी भारतीय रेलवे का एक कर्मचारी बाथरूम में बर्तन धोता नजर आ रहा है, जिसने हाइजीन की धज्जियां उड़ा दीं. आइए जानते हैं कि इसका पूरा मामला क्या है…
वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई, जिसमें रेलवे कर्मचारी बाथरूम में बर्तन धो रहा होता है. यह वीडियो LTT ERS दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12223 की बताई जा रही है. वीडियो बनाने वाला शख्स IRCTC कर्मचारी को बाथरूम में बर्तन धोते हुए पकड़ लेता है. इसके बाद वो कर्मचारी से सवाल करता है. वो ट्रेन अटेंडेंट से भी सवाल करता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो FSSAI ने इस मामले में IRCTC को नोटिस भी जारी किया है. कहा गया कि ये फूड एंड सेफ्टी स्टैंडर्ड 2011 के शेड्यूल 4 के नियमों के खिलाफ है. इस मामले में स्वच्छता और साफ-सफाई से जुड़े इस स्टैंडर्ड का उल्लंघन किया गया है.
यह वायरल वीडियो आपको विचलित कर देगी!
यह घटना 24 मई 2026 की बतायी जाती है! ट्रेन है 12223, मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से एर्नाकुलम के बीच चलने वाली दूरंतो एक्सप्रेस !!
इस ट्रेन के सबसे ऊंचे के दर्जे मतलब कि फर्स्ट एसी क्लास में सफर करने वाले एक यात्री ने अजीब वाकया देखा!… pic.twitter.com/6D2qTBs4fb
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) May 28, 2026
क्या है FSSAI का नियम?
FSSAI ने IRCTC को नोटिस भेजा है. यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद की गई, जिसमें ट्रेन के टॉयलेट के अंदर बर्तन धोते हुए कर्मचारी दिखाई दे रहे थे. FSSAI ने कहा कि यह खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई से जुड़े नियमों का उल्लंघन है.
FSSAI issues notice to IRCTC | This is in contravention of the hygiene and sanitary requirements prescribed under Schedule 4 of the Food Safety and Standards (Licensing and Registration of Food Businesses) Regulations, 2011, which mandate food business operators to maintain…
— ANI (@ANI) May 28, 2026
नियमों के मुताबिक, खाना बनाने, परोसने और बर्तन साफ करने के दौरान पूरी तरह स्वच्छता रखना जरूरी होता है, ताकि खाने में गंदगी या संक्रमण न फैले. वायरल वीडियो में दावा किया गया कि ट्रेन नंबर 12223 LTT-ERS दुरंतो एक्सप्रेस में खानपान सेवा से जुड़े कर्मचारी टॉयलेट के अंदर ही बर्तन धो रहे थे. इसी मामले में FSSAI ने IRCTC से जवाब मांगा है और कहा है कि इस घटना पर तथ्यात्मक स्पष्टीकरण दिया जाए.
ये भी पढ़ें: एक कॉल से खुला खूनी राज! एक गलती ने खोल दी मां-बाप की घिनौनी करतूत, मामला जान रह जाएंगे हैरान