Home > देश > खाने में बाल या कॉकरोच दिखा तो सीधे लगेगा लाखों का जुर्माना… रेलवे किचन पर AI की पैनी नजर, गड़बड़ी मिलते ही तुरंत एक्शन!

खाने में बाल या कॉकरोच दिखा तो सीधे लगेगा लाखों का जुर्माना… रेलवे किचन पर AI की पैनी नजर, गड़बड़ी मिलते ही तुरंत एक्शन!

IRCTC का नया AI एनेबल सिस्टम उन कमियों को टार्गेट करेगा जो ट्रेन की पेंट्री कार से आने वाले खानें में अशुद्धियों कॉकरोच, कीड़े, प्लास्टिग, धागे जैसी अशुद्धियों के लिए जिम्मेदार हैं.

By: Kajal Jain | Last Updated: June 4, 2026 12:59:20 PM IST



Indian Railways का सफर भला किसके लिए यादगार नहीं होता. पटरियों पर तेज रफ्तार में दौड़ती ट्रेन, चाय की चुस्की और खिड़की से बाहर के नजारे… बीच-बीच में भूख तो लगती है, लेकिन पेंट्री कार से आने वाले खाने की हाइजीन और क्वॉलिटी को लेकर शंका बनी रहती है. सोशल मीडिया पर ऐसे कई मामले वायरल हुए हैं, जहां यात्रियों को ट्रेन के खाने में कभी बाल तो कभी कॉकरोच मिला है. लेकिन आगे से यात्रियों को ऐसी कोई शिकायत न हो, इसलिए आईआरसीटीसी ने AI का ऐसा दांव खेला है जिससे पता चल जाएगा कि काने की अशुद्धियां आखिर आईं कहां से हैं.

800 से ज्यादा किचन में बिछाया जाल

भारतीय रेलवे ने अपने खान-पान की सफाई को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का जाल बिछा दिया है. आईआरसीटीसी ने देश की लगभग 800 से ज्यादा रेलवे किचन्स में अब 2,394 स्मार्ट कैमरे इंस्टॉल करा दिए हैं, जिसका मॉनीटरिंग सिस्टम पता लगाएगा कि खाने में अशुद्धियों के लिए जिम्मेदार कारक क्या है. हालांकि ऐसे 9 कारण टार्गेट किए गए हैं जिसके कारण ट्रेन के फूड में कॉकरोच, बाल आदि मिलते हैं.

  • शेफ ने सिर पर हेयरनेट पहनी है या नहीं?
  • हाथों में ट्रांसपेरेंट ग्लव्स हैं या नहीं?
  • किचन में पोछा और साफ-सफाई हो रही है या नहीं?
  • किचन में चूहे, मक्खी या कॉकरोच तो नहीं घूम रहे? आदि.

ट्रेन मैनेजर को मिलेगा अलर्ट

आईआरसीटीसी के नए एआई सिस्टम की सबसे कमाल बात तो यह है कि सिर्फ कमियों को टार्गेट नहीं करता, बल्कि एआई का मॉनिटरिंग सिस्टम वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 7-8 मिलीमीटर छोटे कीड़े को भी तुरंत पहचान लेगा. इतना ही नहीं, किचन में दूसरी कोई गड़बड़ी दिखने पर तुरंत वहां कार्यरत मैनेजर को एक अलर्ट मैसेज भेजेगा. अब एआई के आगे ट्रेन स्टाफ की लापरवाही भी नहीं चलेगी, क्योंकि नए सिस्टम के मुताबिक, यदि 2 घंटे के अंदर AI Monitoring System की कमियों को ठीक नहीं किया गया तो अगला अलर्ट रेलवे के उच्चतम अधिकारियों के पास जाएगा.

रोजाना मिल रहे 350 अलर्ट

जानकारी के लिए बता दें कि IRCTC के दिल्ली हेडक्वार्टर में ऐसी ही एक मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किया गया है जहां से रेलवे किचन की 24 घंटे निगरानी की जाती है. इस मामले में रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा से अटैच AI मॉनिटरिंग सिस्टम हर दिन करीब 350 अलर्ट जारी कर रहा है. इतना ही नहीं, इन कमियों को टार्गेट करके भारतीय रेलवे ने ट्रेन में खाना उपलब्ध कराने वाली कंपनियों पर 10 लाख से लेकर 50 लाख तक का जुर्माना भी लगाया है.

क्या कहते हैं आंकड़े?

आंकड़ों पर नजर डालें तो हर साल भारतीय रेलवे में आईआरसीटीसी की ओर से 60 करोड़ मील सर्व किए जाते हैं. रेल मंत्रालय ने जुलाई 2025 में राज्यसभा को बताया कि पिछले पांच सालों में ट्रेन में परोसे गए खराब खाने से जुड़ी 19,000 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं, जिनमें से 3,137 मामलों में जुर्माना ठोका ग.या है. हालांकि 2023-24 के दौरान खराब खाने की जुड़ी शिकायतें 7,026 थीं, जबकि 2024-25 में घटकर 6,645 हो गई है.

ये भी पढ़ें:26/11 हमले की रात पार्टी में नाच रही थीं कंगना रनौत! फिर महेश भट्ट ने अचानक अंदर आकर कही ऐसी बात…

Advertisement