Thalapathy Vijay: एक्टर थलापति विजय (Actor Thalapathy Vijay) ने इतिहास रचते हुए तमिलनाडु की राजनीति में धमाकेदार एंट्री की.दक्षिण भारतीय सिनेमा से निकलकर राजनीति के गलियारे में शानदार दस्तक देने वाले एक्टर विजय ने वर्ष फरवरी, 2024 में टीवीके (TVK) पार्टी को लॉन्च किया. सिर्फ दो साल के भीतर तमिलनाडु विधानसभा विधानसभा चुनाव 2026 में उनकी पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कड़गम’ (Tamilaga Vettri Kazhagam) चुनाव लड़ी और 108 सीटें जीत कर पहले नंबर की पार्टी बन गई. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय के बारे में रोचक जानकारी.
क्या है उनका असली नाम?
साउथ के सुपरस्टार के इस सुपरस्टार को थलपति विजय के ही नाम से जाना जाता है, लेकिन थलपति विजय का असली नाम यह नहीं है. तमिनलाडु की राजनीति में भूकंप लाने वाले थलापति विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है. दक्षिण भारतीय सिनेमा में उन्हें विजय के नाम से ही जाना जाता है.
क्या है विजय का धर्म?
तमिल सिनेमा पर एकछत्र राज करने वाले विजय ने पिछले करीब 3 दशकों के दौरान एक से बढ़कर एक फिल्में कीं. आम चेहरे-मोहरे वाले विजय ने कॉलीवुड (तमिल फिल्म इंडस्ट्री) में जबरदस्त काम किया है. वह आम लोगों के हीरो हैं और उनकी फिल्में वह आम लोगों के रोल ही करते हैं. ईसाई परिवार में जन्में थलपति विजय की मां शोभा चंद्रशेकर हिंदू हैं.
परिवार में संस्कार ऐसे मिले जिससे वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. वह कई बार धार्मिक आस्था सर्वधर्म समभाव भावना पेश कर चुके हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी मां ने चेन्नई में एक साईं बाबा मंदिर भी बनवाया है. मशहूर निर्देशक पिता एसए चंद्रशेखर मूलरूप से ईसाई हैं. ऐसे में धार्मिक रूप से वह ईसाई ही हुए.
विजय की जाति और पारिवार
ईसाई परिवार में जन्में थलपति विजय तमिलनाडु की ईसाई वेल्लालर जाति से ताल्लुक रखते हैं. पिता एसए चंद्रशेखर तमिल सिनेमा के एक बहुत ही प्रतिष्ठित और चर्चित निर्देशक हैं. मां शोभा की बात करें तो वह एक जानी-मानी पार्श्व गायिका (सिंगर) हैं.
मां ने क्यों की दो बार शादी?
विजय की मां हिंदू थीं और उनके पति चंद्रशेखर ईसाई थे. बताया जाता है कि पहले हिंदू धर्म के अनुसार शादी हुई थी. इसके बाद मां शोभा चंद्रशेखर ने ईसाई मान्यता के अनुसार चर्च में शादी करने की इच्छा जताई थी. इसके बाद विजय की उपस्थिति में माता-पिता ने दोबारा शादी की. इस शादी में 6 साल के विजय भी मौजूद थे.
विजय के बारे में 10 रोचक बातें
असली नाम: जोसेफ विजय चंद्रशेखर है
निक नेम: प्रशंसक प्यार से एक्टर को’थलपति’ (कमांडर) कहते हैं.
कैसे हुई फिल्म की शुरुआत: विजय ने अपने पिता एस.ए. चंद्रशेखर की फिल्म ‘वेट्री’ (1984) में मात्र 10 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में एक्टिंग शुरू की.
क्या है असली नाम : उनका असली नाम जोसेफ चंद्रशेखर है.
किस फिल्म से हुई शुरुआत: 1992 में आई फिल्म ‘नालय थिरुप्पु’ (Naalaya Theerpu) से विजय ने एक्टिंग की शुरुआत की.
किसलिए मशहूर हैं: विजय अपने शानदार डांस मूव्स और हाई-वोल्टेज एक्शन के लिए मशहूर हैं
गायक भी: अभिनय के अलावा, विजय ने अपनी कई फिल्मों में गाने भी गाए हैं.
सबसे चर्चित फिल्म: ‘अन्नामलाई’
नेटवर्थ: एक्टर-नेता विजय की संपत्ति करीब 624 करोड़ रुपये है.
पॉपुलर फिल्में: ‘थुप्पाक्की’, ‘थेरी’, ‘मेर्सल’, ‘सरकार’ और ‘लियो’