Home > देश > अभिजीत दीपके पाक एजेंट हैं! CJP ने उर्फी जावेद को प्रोटेस्ट में आने के लिए दिए 1 लाख रुपये? इंफ्लुएंसर ने किया चौंकाने वाला दावा

अभिजीत दीपके पाक एजेंट हैं! CJP ने उर्फी जावेद को प्रोटेस्ट में आने के लिए दिए 1 लाख रुपये? इंफ्लुएंसर ने किया चौंकाने वाला दावा

Uorfi Javed: हाल ही में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने सीजेपी और उसके फांडर अभिजीत दीपके पर गंभीर आरोप लगाते हुए, उन्हें पाकिस्तानी एजेंट बताया है. साथ ही कहा कि प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने और जंतर-मंतर पर आने के लिए उन्होंने सेलेब्स को पैसे दिए.

By: Kamesh Dwivedi | Published: August 4, 2026 10:55:41 AM IST



सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंन कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत डिपके एक पाकिस्तानी एजेंट हैं और उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए.  साथ ही अंसारी ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है और कहा कि सीजेपी ने उर्फी जावेद को प्रोटेस्ट में बुलाने के लिए 1 लाख रुपये दिए. चलिए जानते हैं पूरी खबर. 

फैजान अंसारी ने क्या कहा?

एएनआई से बात करते हुए इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दिल्ली पुलिस में सीजेपी फाउंडर दीपके के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उसे दिखाया भी. साथ ही उन्होंने दीपके की गिरफ्तारी की मांग भी की है. अंसारी ने बोला, ‘मैंने CJP पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके के खिलाफ दिल्ली DCP के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई है, क्योंकि मेरे पास सबूत है कि उनके आदमियों ने मुझ पर हमला किया. मुझ पर पुणे और औरंगाबाद में हमला हुआ था। उस पर पहले से ही 2 केस दर्ज हैं. मैं चाहता हूं कि दिल्ली पुलिस दिपके को तुरंत गिरफ्तार करें.’

दीपके को बताया पाक एजेंट

फैजान अंसारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अभिजीत दीपके एक पाकिस्तानी एजेंट हैं, जिसका मकसद पूरे भारत में अशांति फैलाना है. उन्होंने शिकायत में लिखा, ‘अभिजीत दिपके देश का माहौल खराब कर रहा है और अगर उसे रोका नहीं गया तो वह भारत में दंगे भी करवा देगा.’ 

उर्फी जावेद को सीजेपी ने दिए 1 लाख रुपये

इन्फ्लुएंसर ने दर्ज की गई शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि अभिजीत दीपके और CJP ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ को प्रोटेस्ट को सपोर्ट करने और जंतर-मंतर पर आने के लिए पैसे दिए. उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया, ‘दीपके ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ को भी पैसे दिए और उन्हें जंतर-मंतर पर बुलाया. उर्फी जावेद ने 1 लाख रुपये लिए, और पूनम पांडे ने 20,000 रुपये लिए.’ 

उर्फी जावेद नहीं हुई थीं जंतर-जंतर प्रोटेस्ट में शामिल

उर्फी जावेद और पूनम पांडे दोनों ने इस प्रदर्शन का समर्थन किया था. हालांकि, आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने जंतर-मंतर पर विरोध नहीं किया, लेकिन उन्हें मुंबई में इसी तरह के विरोध प्रदर्शनों के लिए अपना समर्थन देते हुए देखा गया. वहीं, पूनम पांडे 19 जुलाई को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में छात्रों का साथ देने के लिए पहुंची थीं. 

यह खबर भी पढ़ें: ‘जनरेशन गटर’ कहने के बाद बदले कंगना के सुर! अब Gen Z को दी ‘हैप्पी फ्रेंडशिप डे’ की शुभकामनाएं

Advertisement