Home > देश > IMD Weather Forecast: अगले 72 घंटे जमकर बरसेगा पानी! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

IMD Weather Forecast: अगले 72 घंटे जमकर बरसेगा पानी! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में उस समय तबाही मच गई जब बाढ़ ने कई परिवार उजाड़ दिए. असम से लेकर नागालैंड तक अच्छी खासी बाढ़ आई. वहीं इस बाढ़ नहीं कई घर उजाड़ दिए. इतना ही नहीं असम में लगभग 95 लोगों की जान चली गई. जिसके चलते आज यानी 6 अगस्त 2026 को मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भारी बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

By: Heena Khan | Published: August 6, 2026 7:40:01 AM IST



IMD Weather Forecast | Aaj Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में उस समय तबाही मच गई जब बाढ़ ने कई परिवार उजाड़ दिए. असम से लेकर नागालैंड तक अच्छी खासी बाढ़ आई. वहीं इस बाढ़ नहीं कई घर उजाड़ दिए. इतना ही नहीं असम में लगभग 95 लोगों की जान चली गई. जिसके चलते आज यानी 6 अगस्त 2026 को मौसम विभाग ने 17 राज्यों में भारी बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा लगभग 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है. बता दें कि मौसम विभाफ ने कई राज्यों में सावधान रहने की अपील की है. इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार शामिल है, क्योंकि पेड़ उखड़ने और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं.

कैसा रहेगा आज का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक 6 और 8 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश की उम्मीद है. इसके अलावा, 5 से 7 अगस्त के बीच छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में, और 7 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. केरल और कर्नाटक में भी अगले तीन दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है.

दिल्ली में भारी बारिश के आसार 

राजधानी दिल्ली-NCR में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है. वहीं बुधवार को दिल्ली में करीब दो घंटे तक लगातार तेज बारिश हुई. सुबह से ही दिल्ली और नोएडा समेत पूरे NCR में बारिश हो रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने 5 से 8 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि मौसम को लेकर कोई खास अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

दिल्ली के इन इलाकों में तेज बारिश 

दिल्ली और NCR के स्थानों कैथल, नरवाना, राजौंद, असंध, महम, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहना, रेवाड़ी, पलवल, नारनौल, बावल, नूंह, औरंगाबाद (हरियाणा) सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, मुजफ्फरनगर, खतौली, टांडा टांडा, हस्तिनापुर में हल्की आंधी और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: Vande Bharat Express: बिहार में फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; देखें तस्वीर

इन राज्यों में भी झमाझम बारिश 

बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड, कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है. वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, झारखंड, असम, मेघालय, महाराष्ट्र, कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश का मौसम 

उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश देखने को मिल रही है. वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के कई ज़िलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. यूपी के पाँच ज़िलों के लिए बहुत ज़्यादा बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. IMD के अनुमान के मुताबिक, 5-6 अगस्त को पूर्वी यूपी में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिमी यूपी के 20 ज़िलों के लिए बारिश का ‘येलो अलर्ट’ लागू है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान लगाया है.

Advertisement