हैदराबाद के सैदाबाद इलाके की सिंगरेनी कॉलोनी से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है. महज़ 10,000 रुपये के पुराने कर्ज और आपसी रंजिश के चक्कर में एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया. यहां एक सिरफिरे पड़ोसी ने दिनदहाड़े धारदार हथियार (हंसिए) से ताबड़तोड़ वार कर 37 साल के एक ऑटो ड्राइवर की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक की पहचान कपड़ा व्यापापी अमेर (या फसी अहमद अमीर) के रूप में हुई है, जो अभी हाल ही में मुंबई से काम करके लौटा था. घटना मंगलवार सुबह की है. जब अमेर अपने घर के पास से गुजर रहा था, तभी उसके पड़ोसी और मनीलेंडर सुमन ने पुरानी खुन्नस निकालते हुए उस पर अचानक हमला बोल दिया. हमले के बाद खून से लथपथ अमेर सड़क पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा. दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और सोशल मीडिया पर इसका खौफनाक वीडियो भी वायरल हो रहा है.
सरेआम क्यों मच गई मार-काट?
शुरुआती जांच और एफआईआर के मुताबिक, आरोपी सिंगारेनी कॉलोनी में ब्याज पर पैसे देने का काम करता था. उसने दो साल पहले अमेर को 10,000 रुपये उधार दिए थे, जो इस पूरे विवाद की जड़ बन गया. इसके अलावा, जब भी सुमन ब्याज को लेकर किसी अन्य स्थानीय निवासी से झगड़ा करता था, तो अमेर अक्सर बीच-बचाव करने पहुंच जाता था, जो सुमन को बिल्कुल पसंद नहीं था. हत्या से महज 5 दिन पहले भी दोनों के बीच इसी पुराने कर्ज को लेकर जोरदार बहस हुई थी, तब सुमन ने अमेर को जान से मारने की धमकी भी दी थी.
7 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, गरमाई सियासत
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो घटना के वक्त अमेर का छोटा भाई यतेहशम घर पर आराम कर रहा था. तभी एक पड़ोसी ने आकर बताया कि चर्च के पास अमेर पर हमला हुआ है. जब भाई मौके पर पहुंचा, तो अमेर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे उस्मानिया जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि अमेर अपने पीछे अपनी पत्नी रेशमा बेगम और 7 मासूम बच्चों को छोड़ गया है. पुलिस ने आरोपी सुमन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है.
🚨 Hyderabad Shocker: A 35-year-old man was hacked to death in broad daylight in Saidabad’s Singareni Colony. The attack, allegedly carried out with a coconut-cutting knife, was caught on video and has gone viral. The accused is in police custody, and an investigation #Hyderabad pic.twitter.com/mFVbZ9oEvO
— Pooja Talwar (@PoojaTalwar21) August 4, 2026
गरमाई सियासत, शहर में बढ़ी गश्त
घटना की गंभीरता को देखते हुए याकूतपुरा के विधायक जाफर हुसैन मेराज ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के निर्देशों का हवाला देते हुए तेलंगाना सरकार और हैदराबाद पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और सख्त कदम उठाने की मांग की है ताकि इस तरह की आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाई जा सके.
ये भी पढ़ें:- ‘यह क्या चल रहा है भाई?’…तेज प्रताप यादव के साथ अचानक क्या करने लगीं मल्लिका शेरावत? वीडियो में छोड़ा एक बड़ा हिंट!