Home > देश > Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम, क्या आज भी होगी बारिश; IMD का अलर्ट हुआ जारी

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम, क्या आज भी होगी बारिश; IMD का अलर्ट हुआ जारी

Himachal Pradesh Weather Update 9 May 2026: हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में 11 से 14 मई के दौरान मौसम खराब रह सकता है. इसके लिए IMD की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है.

By: JP Yadav | Last Updated: May 9, 2026 6:12:50 AM IST



Himachal Pradesh Weather Update 9 May 2026:  मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच भले ही उत्तर भारत में गर्मी और उमस में इजाफा होना शुरू हो गया है. कई जगहों गर्म हवाएं भी चलनी शुरू हो गई हैं, लेकिन पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में अब भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कई दिनों से हो रही बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में अब भी ठंडक बनी हुई है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, शनिवार (9 अप्रैल, 2026) को भी हिमाचल प्रदेश के मौसम में बदलाव नजर आएगा. 

क्या होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में शनिवार (9 मई) और रविवार (10 मई) को मौसम साफ रहने की संभावना है. कई दिनों से चल रही बारिश को देखें तो शनिवार के दिन मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि तापमान में हल्का इजाफा देखने को मिल सकता है. ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है. राजधानी शिमला में शनिवार (9 मई, 2026) को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. 

मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, सोमवार (11 मई, 2026) के दिन नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने के कारण बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो सकता है. इसके अगले दिन यानी मंगलवार ( 12 मई, 2026) को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी सहित कुल 5 जिलों में भारी बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

11 से 14 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी

हिमाचल में 11 से 14 मई तक खराब मौसम रह सकता है. इसके लिए मौसम विभाग की ओर से कुछ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है. 11 से 14 मई तक जिन जिलों में बारिश और तूफान आने का अलर्ट है, उनमें उना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर शामिल हैं.

मौसम विभाग के अनुसार,  हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 13 और 14 मई को गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट है. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है. खासतौर से तेज बारिश और आंधी में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के मिजाज को देखते हुए या फिर IMD के अलर्ट के मद्देनजर ही अपनी यात्रा प्लान करें, जिससे कम  दिक्कत आएगी. 

Advertisement